Advertisment

Rampur News:  रामलीला महोत्सव का छठा दिन, अहिल्या उद्धार से गौरी पूजा का मंचन

उत्सव पैलेस रामलीला ग्राउंड में चल रहा श्रीरामलीला महोत्सव रविवार को अपने छठे दिन एक अद्भुत दृश्य का गवाह बना। सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धा, संस्कृति और मनोरंजन की त्रिवेणी में डूबे हजारों दर्शकों ने भक्ति रस का ऐसा आनंद लिया।

author-image
Akhilesh Sharma
WhatsApp Image 2025-09-21 at 2.27.04 PM

रामलीला में अभिनय करते कलाकार। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। उत्सव पैलेस रामलीला ग्राउंड में चल रहा श्रीरामलीला महोत्सव रविवार को अपने छठे दिन एक अद्भुत दृश्य का गवाह बना। सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धा, संस्कृति और मनोरंजन की त्रिवेणी में डूबे हजारों दर्शकों ने भक्ति रस का ऐसा आनंद लिया, जिसने पंडाल के हर कोने को जीवंत कर दिया। सुबह 9 बजे रासलीला और श्रीकृष्ण की निकुंज लीलाओं से दिन का आरंभ हुआ। मंच पर जब नटखट कृष्ण की बाल लीलाओं और उनकी प्रेममयी निकुंज लीलाओं का चित्रण हुआ तो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी मंत्रमुग्ध हो गए। बच्चों ने तालियों की गूंज से माहौल जीवंत किया, वहीं बुजुर्गों की आंखें भक्ति भाव से नम हो उठीं।

  • रंगीन रोशनियों और भक्तिमय प्रसंगों से गूंजा रामलीला महोत्सव का छठा दिन
  •  वृंदावन के कलाकारों ने छठे दिन की रामलीला को बनाया अविस्मरणीय
  • रामलीला महोत्सव में भक्ति, संस्कृति और मनोरंजन की छटा बिखरी

शाम ढलते ही मंच सजा रंगीन रोशनियों और भक्ति संगीत से। रात 8:30 बजे वृंदावन से आए कलाकारों ने ऐसा अद्भुत प्रदर्शन किया कि पूरा पंडाल तालियों और जयघोष से गूंज उठा। अहिल्या उद्धार, गंगोत्पत्ति, जनकपुरी प्रवेश, नगर दर्शन, पुष्प वाटिका और गौरी पूजन जैसे प्रसंगों को जिस भव्यता और सजीवता से प्रस्तुत किया गया, उसने दर्शकों के दिलों में आस्था और भक्ति की लहरें दौड़ा दीं।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अनिल कुमार अग्रवाल, सीए के. एम. टंडन और अमृत कपूर मौजूद रहे। कमेटी द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ, शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
छठे दिन की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को न केवल भक्ति रस से सराबोर किया, बल्कि आने वाले दिनों की झलक के प्रति उनकी उत्सुकता भी बढ़ा दी। रामलीला महोत्सव की यह आध्यात्मिक और सांस्कृतिक यात्रा हर किसी के लिए अविस्मरणीय अनुभव साबित हो रही है। इस मौके पर अध्यक्ष विष्णु शरण अग्रवाल, महामंत्री वीरेंद्र कुमार गर्ग, सह अध्यक्ष सुनील कुमार गोयल सोनी ताऊ, उपाध्यक्ष हरीश चन्द्र अग्रवाल ठेकेदार, सुभाष चन्द्र अग्रवाल ठेकेदार , ईश्वर सरन अग्रवाल, विनोद कुमार गुप्ता ठेकेदार, वेद प्रकाश वर्मा, अरविन्द कुमार अग्रवाल,  मनोज कुमार अग्रवाल, निर्भय कुमार गर्ग, डॉ. सौरभ गुप्ता, जुगेश अरोड़ा कुक्कु भाई, कमलेश कुमार अग्रवाल (एड.), डॉ. अजय कुमार अग्रवाल, अनिल वशिष्ठ, इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार गोयल,  अरुण कुमार अग्रवाल, राम प्रताप सर्राफ, अनिल कुमार चौरसिया , राजीव सरन गर्ग, विनीत कुमार अग्रवाल, शान्ति शरण राठौड़, नितिन कुमार सर्राफ, हरिओम गुप्ता, मनोज कुमार अग्रवाल, श्रीराम अग्रवाल, रविन्द्र कुमार मिश्रा, संजय अग्रवाल, डॉ. सुमित कुमार गोयल, पंकज गर्ग आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2025-09-21 at 2.27.02 PM
रामलीला मंचन करते कलाकार। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

यह भी पढ़ें--

Rampur News: ओबीसी कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष दामोदर सिंह गंगवार और शहर अध्यक्ष शाहिद एडवोकेट बने

Advertisment

Rampur News: जनपद में समस्त डिवीजन पर लगेगा तीन दिवसीय कैंप, बिल संशोधन होंगे

Rampur News: सवा दो करोड़ की लागत से पांच ब्लैक स्पॉट होंगे सही

Rampur News: चीनी मांझे ने बढ़ाईं बिजली विभाग की दिक्कतें, फाल्ट बढ़ें

Rampur News: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार के मकान की बाउंड्री पर चला बुलडोजर, कांग्रेस के पूर्व विधायक की बाउंड्री पर लगे लाल निशान

Rampur News: इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता में लड़कियां रहीं आगे, कुबारा, काशिफा और शिफा ने दिए सही जवाब, ईनाम पाकर चेहरे खिले

Rampur News: पूरे जिले में आपदा प्रबंधन के मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, सजग और सतर्क दिखा प्रशासन

Advertisment
Advertisment