/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/19/166-2025-09-19-22-28-43.jpeg)
मुनीश चंद्र शर्मा Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। राज्यपाल पुरस्कार से विभूषित जैन इण्टर कॉलेज के हिंदी प्रवक्ता मुनीश चंद्र शर्मा को विश्व हिंदी परिषद का सदस्य बनाया गया हैं।
विश्व हिंदी परिषद एक अन्तर्राष्ट्रीय संस्था है। जिसमें दो दर्जन से अधिक देश शामिल हैं। परिषद की समन्वयक प्रतिभा जी की संस्तुति पर राष्ट्रीय महामंत्री डॉ विपिन कुमार ने उन्हें संगठन का सदस्य बनाया है।श्री शर्मा जनपद रामपुर के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद और समाजसेवी हैं। हिन्दी भाषा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान जे लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें वर्ष 2023 में हिन्दी भाषा के लिये राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया है।शिक्षा जगत में अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें शिक्षक रत्न की उपाधि प्राप्त है।उन्हें अनेक संस्थाओं द्वारा रामपुर रत्न,रामपुर आइकॉन, नेशन बिल्डर,चाणक्य, रामचंद्र शुक्ल और पतंजलि गौरव जैसे सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।
वह पतंजलि योगपीठ से सम्बद्ध भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी, संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष, भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जैसे पदों को सुशोभित कर रहे हैं।श्री शर्मा का सपना है कि हिन्दी शीघ्र ही राष्ट्र की भाषा घोषित हो।
विश्व हिंदी परिषद का सदस्य बनाये जाने पर उनके शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित की।
यह भी पढ़ें--
Rampur News: पूरे जिले में आपदा प्रबंधन के मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, सजग और सतर्क दिखा प्रशासन
Rampur News:मुख्य चिकित्साधिकारी ने जनपद के 04 टीबी मरीजों को लिया गोद, वितरित की पोषण पोटली
Rampur News: डीयू छात्रसंघ चुनाव जीत पर विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न