Advertisment

Rampur News: नादिश खां बने किसान कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष, फूल मलाओ से स्वागत

किसान कांग्रेस का रामपुर जिलाध्यक्ष बनने पर नादिश का स्वागत किया गया। पूर्व विधायक अफरोज अली खां के आवास पर हुए स्वागत समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

author-image
Akhilesh Sharma
रामपुर

किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बनने पर नादिश खां का स्वागत करते कांग्रेसी। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। कांग्रेस नेताओंने पूर्व विधायक अफ़रोज़ अली खान के आवास पर किसान कांग्रेस के नवनियुक्त ज़िला अध्यक्ष नादिश खान का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व ज़िला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता सहित सभी कांग्रेस नेताओं ने नवनियुक्त किसान कांग्रेस अध्यक्ष का फूल मालाएं पहनाईं।  
पूर्व विधायक अफ़रोज़ अली खान ने कहा कांग्रेस पार्टी किसानों की लड़ाई मज़बूती से लड़ती है। नादिश खान के किसान कांग्रेस के अध्यक्ष बनने से रामपुर में भी किसानों की आवाज़ मज़बूती से उठेगी, देश में केवल कांग्रेस ही किसानों की आवाज़ बुलंद करती है। अफ़रोज़ अली खान ने कहा राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से पूरी भाजपा में भय का माहोल है। देश की जनता का भरोसा राहुल गांधी पर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जिससे भाजपा पूरी तरह घबरा गई है और उनके ऊपर तरह तरह के आरोप लगा रही है। यही वजह है की देश की आम जनता राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाना चाहती है। क्योंकि राहुल गांधी ही इस देश का विकास करा सकते हैं।
पूर्व ज़िला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता ने कहा की देश का भविष्य कांग्रेस में सुरक्षित है देश को सशक्त बनाने के लिए देश में कांग्रेस की सरकार बनाना देशहित के लिए आवश्यक है। भारत की विदेश नीति ने हमें बहुत पीछे कर दिया। ख़राब नीतियों के कारण ही रुपया डालर के मुक़ाबले लगातार गिरता जा रहा है जिसके लिए मोदी सरकार ज़िम्मेदार है। 
नवनियुक्त किसान कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष नादिश खान ने कहा हाईकामान ने जो ज़िम्मेदारी उनको सोपी है उसे वह पूरी ज़िम्मेदारी के साथ पूरा करेंगे। उन्होंने कहा उनका एक ही लक्ष्य रहेगा कांग्रेस को मज़बूत करना। देश के शोषितों वंचितों,गरीब मज़लूम की आवाज़ को बुलंद करना और उनको न्याय दिलाना ही उनका मकसद रहेगा । उन्होंने सभी का आभार जताया और मज़बूती से कांग्रेस के लिए काम करने का आहवाहन किया 
इस मौके पर पूर्व शहर अध्यक्ष नोमान खान, युवा कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष आरिफ अल्वी, युवा कांग्रेस पूर्व प्रदेश सचिव महरबान अली, महबूब खान, रामगोपाल सैनी, नारायणदास, अकरम सुलतान, मुस्ववीर खान, सुहैल खान, ज़ीशान रज़ा सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः-

Rampur News: रालोद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेताओं ने मंडलायुक्त को कार्यकाल बढ़ने पर दी बधाई

Rampur News: उप्र बिजली मजदूर संगठन के अब्दुल ख़लील खां जिलाध्यक्ष, सज्जन खां को मिला संरक्षक का दायित्व, अजय सागर संभालेंगे जिला मंत्री पद

Rampur News: आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

Advertisment

Rampur News: अमेरिकी टैरिफ और अन्य समस्याओं पर कमिश्नर ने उद्यमियों के साथ की बैठक, मांगे सुझाव

Advertisment
Advertisment