Advertisment

Rampur News:  श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 556वें आगमन दिवस की तैयारी, प्रभातफेरी निकालकर कर किया जागरूक

श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 556वें आगमन दिवस की तैयारी तेजी से चल रही हैं। सिख समाज के लोग प्रभातफेरी निकालकर कर सुबह से ही लोगों को जागरूक कर रहे हैं। महिलाएं शबद कीर्तन कर रही हैं।

author-image
Akhilesh Sharma
WhatsApp Image 2025-10-23 at 6.00.42 PM

प्रभातफेरी में शबद कीर्तन करती महिला संगत। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 556वें आगमन दिवस की तैयारी तेजी से चल रही हैं। सिख समाज के लोग प्रभातफेरी निकालकर कर सुबह से ही लोगों को जागरूक कर रहे हैं। महिलाएं शबद कीर्तन कर रही हैं। 
आगमन दिवस के उपलक्ष में गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा से 13 अक्टूबर से प्रभात फेरियां आरंभ हुई थीं। प्रभात फेरी गत ग्यारह दिनों से निकल रही हैं। 23 अक्टूबर को प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से आरंभ होकर राधा रोड होते हुए आदर्श कॉलोनी में पहुंची, जहां गुरुद्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी पर पहुंच कर अरदास हुई वहां से रामकुमार कथूरिया एवं सुमित कथरिया के घर से  बाबू ओम प्रकाश सेठी वाली गली में जितेंद्र सिंह के घर से होते हुए रामलीला ग्राउंड में स्वर्गीय प्रितपाल सिंह साहनी के घर से जसपाल सिंह वादी के घर होते हुए सरदार प्रिंस सिंह, खजान सिंह एवं इंद्रजीत सिंह के घर से अशोक कुमार चावला मसाले वालों के घर  तक पहुंची वहां से सुबह 7:30 वापस गुरुद्वारा साहब प्रभात फेरी पहुंची ।  

WhatsApp Image 2025-10-23 at 6.00.42 PM (1)
प्रभात फेरी निकालते सिख समाज के लोग। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

रास्ते में जगह-जगह प्रभात फेरी का स्वागत किया गया । आदर्श कॉलोनी में जगह-जगह प्रसाद व लंगर का वितरण हुआ। रास्ते में कीर्तनीय जत्थे द्वारा गुरबाणी शबद कीर्तन करते हुए चल रहे थे।  प्रभात फेरी के जत्थेदारों द्वारा प्रभात फेरी का संचालन करते हुए प्रभात फेरी को निर्धारित मार्गो पर ले जा रहे थे ।  प्रभात फेरी में काफी संख्या में महिलाएं , बच्चे व पुरुष गुरबाणी का सिमरन करते हुए चल रहे थे। निशान साहब को प्रभात फेरी के आगे आगे लेकर चलने की सेवा निक्का सिंह द्वारा की जा रही थी। प्रभात फेरी में जत्थेदार महेंद्र सिंह होरा ब पपिंदर सिंह, प्रबंधक कमेटी के मेंबर जसमीत सिंह , अमरजीत सिंह, हरीश अरोड़ा, संतोख  सिंह खालसा  , राज सिंह , ग्रंथि  गुरमीत सिंह  एवं  नीना साहनी ,नरेंद्र सिंह, जगजीत सिंह,  गुलशन जुनेजा ,  त्रिलोचन सिंह, पारस अरोड़ा  एवं कीर्तन करती हुई महिलाओं में अमरजीत कौर ,गुरमीत कौर, रविंदर कौर , कमलेश भाटिया  आदि उपस्थित रहे।    श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष में गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में दिनांक 01 अगस्त से लगातार संगति रूप में सहज पाठ किए जा रहे हैं जिनकी समाप्ति माह नवंबर 2025 में होगी। 24 अक्टूबर को प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर गुरमीत सिंह वाली गली में इंद्रजीत सिंह चटकारा के घर से जोगिंदर सिंह अरोड़ा एवं मनोज अरोड़ा के घर होते हुए बलबीर सिंह वाली गली में दर्शन सिंह खुराना के घर होते हुए मदनलाल अरोड़ा वाली गली में त्रिलोचन सिंह वाधवा के घर होते हुए गुरप्रीत सिंह चक्की वालों के घर तक जाएगी।

यह भी पढ़ेंः-

Rampur News: तेज रफ्तार कार ने टेंपो में मारी टक्कर, पांच लोग घायल

Rampur News: कार की टक्कर से दंपति की मौत, मचा कोहराम

Rampur News: जिला कारागार में भाइयों को देख भावुक हुईं बहनें, रुआंसे मन से किया भाई दूज का टीका

Rampur News: प्रानपुर में हज़रत बुद्धा शाह मियां के उर्स में जिपं सदस्य मुस्तफा हुसैन ने चादर पेश कर मुल्क की खुशहाली के लिए मांगी दुआ

Advertisment

Rampur News: मिशन शक्ति- परिवार टूटने से बचाने में कामयाब हुई पुलिस की मुहिम

Advertisment
Advertisment