Advertisment

Rampur News: रालोद ने चलाया सदस्यता अभियान, नौगांवा में दर्जनों लोग पार्टी से जुड़े

राष्ट्रीय लोक दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने ग्राम पंचायत नौगांव ब्लॉक चमरौआ तहसील सदर में सदस्यता कार्यक्रम चलाया। राष्ट्रीय लोकदल सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ रहा है।

author-image
Akhilesh Sharma
WhatsApp Image 2025-09-26 at 5.00.46 PM

नौगावां में सदस्यता अभियान के दौरान उपस्थित रालोद के पदाधिकारी। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। राष्ट्रीय लोक दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने ग्राम पंचायत नौगांव ब्लॉक चमरौआ तहसील सदर में सदस्यता कार्यक्रम चलाया। राष्ट्रीय लोकदल सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ रहा है।

कार्यक्रम संयोजक मोहम्मद जावेद जिला महासचिव मोहम्मद इदरीश अंसारी जिला उपाध्यक्ष ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रोहिलखंड प्रभारी मोहम्मद उस्मान बबलू को आमंत्रित किया। मोहम्मद उस्मान ने कहा कि देश की खुशहाली का रास्ता गांव और खेत खलियान से होकर गुजरता है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह ने अपना पूरा जीवन किसानों को समर्पित किया। उनके बाद उनके बेटे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह ने भी अपना पूरा जीवन किसानों के लिए दिया। अब उनकी तीसरी पीढ़ी भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह बराबर कौशल विकास विभाग से नारी शक्ति को युवाओं को रोजगार देने का कार्य कर रहे हैं। हमारा एनडीए से गठबंधन जरूर है लेकिन हम अपना संगठन खड़ा करने के लिए तन मन धन से लगे हुए हैं। उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश के अंदर राष्ट्रीय लोकदल का संगठन को खड़ा किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में खास तौर पर सक्रिय सदस्यता अभियान जोर शोर के साथ चल रहा है। कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष मुरादाबाद मंडल की प्रभारी एडवोकेट शशी वाला क्षेत्रीय महासचिव नाजिया खान क्षेत्रीय सजी सोफिया खान नगर अध्यक्ष मंजू खान निजी सचिव सलाहकार मुनाजिर हुसैन हाजी जमील अहमद अता हुसैन अड्डा मोहम्मद हनीफ काका अंजार मोहम्मद उमर बड़े इलियास  सियाराम  मुर्शद  गफ्फार अंसारी इलियास तुर्की जफर सेट शकील अंसारी सोनू सागर महफूज खान मोहम्मद अमन तुर्की सतीश आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः-

Rampur News: जनपद के कक्षा 9, 10, 11 और 12 के सभी वर्गों के 3640 छात्र-छात्राओं को वितरित की छात्रवृत्ति

Rampur News: किसानों का फूटा ग़ुस्सा, नहर पर कब्ज़ा छुड़ाने को कसवां-राजपुर की पंचायत में गरजे किसान

Advertisment

Rampur News: नाफेआ बी बनीं एक दिन की सांकेतिक जिलाधिकारी, निपटाईं शिकायतें

Advertisment
Advertisment