/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/01/15-2025-10-01-21-29-22.jpeg)
गरुद्वारा गुरु सिंह सभा में कीर्तन करते रागी जत्था। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सम्मान समारोह हुआ। इस मौके पर अमृतसर दरबार साहिब से आए रागी जथा भाई कुलदीप सिंह ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया और कहा हर सिख अमृत पान किया अधूरा है हर सिख का फर्ज बनता है कि वह अमृत मान कर गुरु का सिख बने और दीन दुखियों की सेवा करें।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/01/133-2025-10-01-21-30-44.jpeg)
इस मौके पर गुरुद्वारा प्रधान सरदार निर्मल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद करने पर वीर खालसा सेवा समिति के सदस्यों को शॉल सिरोपाऔर मिष्ठान देकर सम्मानित किया। गुरुद्वारा प्रधान निर्मल सिंह ने कहा समिति के द्वारा पंजाब में किए गए कार्य बहुत ही सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी पर्व को समर्पित खालसा मार्च भी निकल जाएगा जो रामपुर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचेगी। इस मौके पर गुरु का अटूट लंगर की सेवा की गई। बड़ी संख्या में संगत गुरुद्वारा साहिब पहुंची और गुरु ग्रंथ समझ को माथा टेका और गुरु का आशीर्वाद दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह को भी सम्मानित किया गया । ग्रंथि सुरजीत सिंह जी ने अरदास की। गुरुद्वारा प्रधान सरदार निर्मल सिंह सचिन सरदार मनमीत सिंह तरनजीत सिंह गुरिंदर सिंह खालसा मोहल्ला जसपाल सिंह अमरजोत सिंह कपूर जगमोहन सिंह निवान सरदार लखविंदर सिंह सरदार जगजोत सिंह सेवा सिंह नारायण सिंह सुरजीत सिंह अमनदीप सिंह गुलशन अरोड़ा सनी कपूर हरपाल सिंह हरभजन सिंह बत्रा बलविंदर कौर सोनिया रणजीत कौर सुरेंद्र सिंह हरमीत सिंह जगजीत सिंह निरवैर सिंह। मनिंदर सिंह इंद्रजीत सिंह मनदीप सिंह सतनाम सिंह हरपाल सिंह बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/01/67-2025-10-01-21-31-27.jpeg)
यह भी पढ़ेंः-
Rampur News: अपनी शक्ति और सामर्थ्य के साथ करें समाज सेवा : मुनीश चन्द्र शर्मा
Rampur News: बीएसएनएल ने मनाई रजत जयंती, रामपुर में विविध कार्यक्रम आयोजित
Rampur News: श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350 साला शहीदी के उपलक्ष में सहज पाठ में जुटी संगत
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)