/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/15/90-2025-08-15-21-18-32.jpeg)
शिवशक्ति सेना के पदाधिकारी तिरंगा यात्रा निकालते। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। राष्ट्रीय शिव शक्ति सेना ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के दिशा निर्देशन में प्रातः 8:45 बजे पर राष्ट्रीय कार्यालय पर राष्ट्र ध्वजारोहण किया गया | राष्ट्रगान के साथ भारत माता का उदघोष किया। इसके बाद स्वंत्रता दिवस के विषय में गुरमन जीत सिंह प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, प्रदीप शर्मा प्रदेश अध्यक्ष गोरक्षा प्रकोष्ठ, गेंदन लाल सैनी प्रदेश प्रभारी, मास्टर रोशन लाल जिला संरक्षक, जिलाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह एवं जिला प्रभारी विमल सिंघल ने अपने विचार रखे।
अपराहन दोपहर 12 बजे राष्ट्रीय कार्यालय से सैकड़ों लोगों के साथ मोटर साईकिल व चार पहिया वाहनों से तिरंगा यात्रा निकाली गयी, जो गांधी समाधी शाहबाद गेट राधा रोड होते हुए अम्बेडकर पार्क से राष्ट्रीय कार्यालय पर संपन्न हुई | उसके बाद कार्यालय पर प्रसाद वितरण हुआ | सम्पूर्ण यात्रा को सफल बनाने में नीलम सक्सेना राष्ट्रीय संगठन मंत्री महिला मात्र शक्ति, गुरमन जीत सिंह प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, प्रदीप शर्मा गोरक्षा प्रदेश अध्यक्ष,ठाकुर अमर पाल सिंह प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा , गेंदन लाल सैनी प्रदेश प्रभार बबलू प्रदेश मीडिया प्रभारी, वीर सिंह प्रदेश महामंत्री गोरक्षा वीरेंद्र सिंह मंडल प्रभारी मुरादाबाद, विपिन कुमार सिंह जिलाध्यक्ष, मास्टर रोशन लाल जिला संरक्षक, विमल सिंघल जिला प्रभारी, आकाश यादव जिला मंत्री युवा मोर्चा, विजय पाल जिला मंत्री युवा मोर्चा, रामविहारी सिंह जिला मंत्री, रमेश सैनी जिला सचिव, राजीव जैन जिला मंत्री, सूरज सिंह महामन्त्री युवा मोर्चा एवं मीना सैनी प्रदेश मंत्री महिला मात्रशक्ति, महिला मात्रशक्ति जिलाध्यक्ष रिंकी सैनी, मंजू सिंह जिला महामंत्री महिला मात्रशक्ति,रश्मि शर्मा जिला उपाध्यक्ष महिला मात्रशक्ति एवं अन्य मुख्य पदाधिकारी उपस्थित रहे |
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/15/12-2025-08-15-21-28-14.jpeg)
यह भी पढ़ेंः-
Rampur News: मदरसा जामे उल उलूम फुरकानिया में मना आजादी का जलसा