/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/19/d21978f5-fa51-4e7f-977e-2b206eec0445-2025-08-19-00-06-30.jpeg)
रामपुर में 79वीं रथयात्रा में शामिल विधायक आकाश सक्सेना और अन्य अतिथि। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। शहर में लीलाधारी भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर 79 वीं भव्य रथ यात्रा निकाली गई। रथयात्रा का शुभारंभ का शुभारंभ नगर विधायक आकाश सक्सेना ने फीता काटकर किया। इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने विधायक का स्वागत किया। इस मौके पर प्रमोद आहूजा, अवधेश शर्मा विवेक रुहेला, अश्वनी त्यागी, सुनील अग्रवाल, अंकुर शर्मा, सौरभ उप्पल, रविंदर गुप्ता आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व झांकियां में शामिल भगवान के स्वरूपों का पूजन पंडित संजय शर्मा ने मंत्र उच्चारण कर दर्जा मंत्री सूर्य प्रकाश पाल के हाथों पूजन कराया।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/19/218783ff-2d5b-4560-b7dc-1db24222d404-2025-08-19-00-07-15.jpeg)
रथ यात्रा में सबसे आगे 10 ढोल बजाते और नृत्य करते हुए लोग चल रहे थे। इसके पीछे दो ऊंट पर सवार, ध्वज लिए हुए अखाड़ा सुदर्शन चक्र संभाले थे। उसके पीछे घोड़े पर सवार ध्वज लिए हुए रहमान बैंड राधा नाम की धुन बजाता हुआ चल रहा था। ठाकुर जी लड्डू गोपाल का हिंडोला गणेश जी, झांसी की रानी, शिव विवाह, हरिहर बाबा की झांकी, फिर खुर्शीद बैंड कभी राम बनके कभी श्याम बनके की धुन बजाता हुआ चल रहा था।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/19/d1072bcb-91b7-4a5a-a88e-a5d42a326d22-2025-08-19-00-08-37.jpeg)
मां भगवती देवी जी की मनोहर झांकी, सालासर बालाजी, शेषनाग पर भगवान विष्णु, लक्ष्मी मां, गंगा की झांकी, जगन्नाथ जी की झांकी, फूलों का बंगला, केवट संवाद के बाद प्रेम खत्री द्वारा कीर्तन मंडली सोने की लंका दहन खाटू श्याम जी की झांकी के आगे डीजे पर खाटू श्याम जी के सुंदर-सुंदर भजन शनि महाराज की झांकी थी। ऑपरेशन सिंदूर की झांकी आकर्षक रही।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/19/144fa1e3-f002-41db-a921-755365a11b14-2025-08-19-00-09-27.jpeg)
रासलीला, महाकाल अखाड़ा, महाकाल की झांकी, विष्णु अवतार, गणेश जी, माता वैष्णो देवी, कल्कि महाराज, हनुमान जी, भजन करते हुए जगन्नाथ जी, कृष्ण जी द्वारा राक्षस वध और अंत में हिंडोले पर राधा कृष्ण आदि की झांकियां रथ यात्रा में शामिल हुईं। सभी झांकियां दर्शकों को अपनी और आकर्षित कर रही थीं। झांकियां विभिन्न प्रकार की फूल पत्तियां रंग बिरंगी आधुनिक लाइटों से सजी हुई थीं। अंधेरा होने पर झांकियों की सजावट और निखार के साथ चमकने लगी।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/19/2f62df47-06e5-475e-a13a-8291949f1b8a-2025-08-19-00-10-09.jpeg)
रथ यात्रा का कई स्थानों पर विभिन्न संस्थाओं ने किया स्वागत
रथ यात्रा अपने,र्धारित मार्ग पुराना गंज, सताई का कुआं, किला गेट, बर्तन बाजार, जामा मस्जिद, सर्राफा बाजार, होते हुए मिस्टर गंज, राजद्वारा होकर गांधी समाधि से पुनः राज द्वारा मिस्टरगंज चंपा कुमारी धर्मशाला किला होते हुए दोमहला पुराना गंज हरिहर मंदिर पर संपन्न हुई। रथ यात्रा का नेतृत्व पंडित संजय शर्मा, सुनील अग्रवाल ,शोभित अग्रवाल, रामशरण देवल, अश्वनी त्यागी, रामचंद्र हलवाई, कपिल पाल, सुरेश प्रजापति, नीरज गुप्ता, रामचंद्र हवाई, रविंद्र गुप्ता, कृष्ण कुमार एडवोकेट, पंकज अग्रवाल, राजू भैया, प्रिंस कौशिक,पंडित मुन्ना हरि, रजत गुप्ता,चिरंजी लाल प्रजापति, अखिल गुप्ता, अनुज गुप्ता, कृष्ण अवतार अग्रवाल आदि कर रहे थे। देर रात रथ यात्रा हरिहर मंदिर पर संपन्न हुई।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/19/86172f22-676b-4848-bc19-a59540134717-2025-08-19-00-11-38.jpeg)
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/19/23-2025-08-19-00-12-25.jpeg)
यह भी पढ़ेंः-
Rampur News: टांडा में अवैध खनन का डंपर दूसरे ट्रक से भिड़ा दो घायल
Rampur News: कोसी नदी में फिर बढ़ रहा जलस्तर, बाढ़ की आशंका प्रबल