/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/18/1002786879-2025-09-18-23-44-45.jpg)
रामपुर में लगाई प्रदर्शनी देखने पहुंचे भाजपा नेता। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा और अनुशासन का प्रतीक है। उन्होंने अपनी दूरदर्शी सोच से गुजरात की दशा बदल दी और अब भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। देश आज कई क्षेत्रों में आत्मनिर्भर हो चुका है। वह सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से आयोजित प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी में बोल रहे थे।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/18/img-20250918-wa0047-2025-09-18-23-46-44.jpg)
प्रदेश सरकार के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं न्यू इंडिया 2047 पर आधारित 15 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी आयोजित की गई। कलक्ट्रेट परिसर में लगी इस प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि शहर विधायक आकाश सक्सेना, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार, राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी, जिला प्रभारी राजा वर्मा ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाल्यकाल से लेकर अब तक के जीवन, जनसेवा की यात्रा, राष्ट्र निर्माण की दिशा में संकल्प, संस्कृति के पुनरोद्धार, तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावशाली रूप में प्रदर्शित किया गया है। इस दौरान शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन संघर्ष, राष्ट्र सेवा और अनुशासन का प्रतीक है। उनकी यात्रा युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करती है। ऐसे में समाज के सभी वर्गों के लोगों को इस प्रदर्शनी में आना चाहिए और अपने देश के प्रधानमंत्री की जीवन यात्रा के बारे में जानना चाहिए।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/18/img-20250918-wa0041-2025-09-18-23-48-24.jpg)
जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही साथ औद्योगिक दृष्टि से, कृषि क्षेत्र की दृष्टि से, तकनीक की दृष्टि से आदि हर क्षेत्र में देश को आगे बढ़ाना चाहते हैं। इसी संकल्प के साथ वह दिनरात मेहनत कर रहे हैं। नागरिकों के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने जिले के सभी ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व अन्य जनप्रतिनिधियों से भी अपील की कि वो लोग भी आएं और प्रदर्शनी देखें। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जगपाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोनू लोधी, मोहन कुमार लोधी, अशोक विश्नोई, प्रदीप गुप्ता, अर्जुन रस्तोगी, प्रदीप गुप्ता, प्रमोद कुमार लोधी, मनु सक्सेना, राजू सुमन आदि उपस्थित रहे।