/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/16/0a6c1642-01d7-47a3-9122-7961ad1665f3-2025-08-16-16-03-47.jpeg)
रामपुर शहर मे तिरंगा यात्रा निकालते व्यापारी। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कार्यालय तिलक नगर कॉलोनी से प्रारंभ होकर बापू मॉल ,जच्चा बच्चा चौराहा, मिस्टनगंज चौराहा, अनाज मंडी चौराहा से होकर गांधी समाधि पर तिरंगा यात्रा संपन्न हुई। इसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी के निर्देशन में तिरंगा यात्रा संपन्न हुई।
इस दौरान संदीप सोनी ने अपने कार्यालय पर ध्वजारोहण करके तिरंगा रैली का शुभारंभ किया। इस तिरंगा रैली में बड़ी संख्या में व्यापारी व पदाधिकारी शामिल हुए। रामपुर की सड़कों पर तिरंगा यात्रा निकालकर एकता एवं भाईचारे के मिसाल कायम की गई। व्यापारी अपने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जयकारों के साथ तिरंगा यात्रा में चल रहे थे। इस तिरंगा यात्रा में जगह-जगह चौराहा पर व्यापारियों ने संदीप अग्रवाल सोनी का स्वागत किया। युवाओं पर भी फूलों बरसे। स्वतंत्रता दिवस पर निकाली रैली को व्यापारियों की भीड़ ने आजादी के रंग में रंग कर देशभक्ति की भावना को दिखाया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अब्दुल बासिक, प्रदेश मंत्री पप्पू खान, प्रदेश संगठन मंत्री फहीम अली, शाहाबाद अध्यक्ष अब्दुल समी, बिलासपुर नगर अध्यक्ष अनस खान, स्वार नगर अध्यक्ष अनवर अली, मिलक नगर अध्यक्ष राजू गुप्ता, भुवनेश्वर भार्गव, युवा नगर अध्यक्ष पुलकित अग्रवाल ,शीवू खान , दिलशाद अहमद, साहाब खान, शादाब खान, बाबू खान, शाहिद खान, प्रवीण गुर्जर मीडिया प्रभारी आदि व्यापारी व पदाधिकारी मौजूद रहे।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/16/f4d89082-41f6-4ce1-a137-1638bc99810a-2025-08-16-16-04-26.jpeg)