/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/11/546647801_1094839119519681_7527162798162071342_n-1-2025-09-11-19-12-35.jpg)
प्रस्तावित आवासीय योजना स्थल पर आवास आयुक्त बलकार सिंह के साथ निरीक्षण करते जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। आवास विकास परिषद रामपुर शहर में दो बड़ी आवासीय योजनाएं लांच करने जा रहा है। यह दोनों योजनाएं शहर के नजदीक भमरौआ और पहाड़ी इलाके सटी होंगी। आवास आयुक्त बलकार सिंह ने गुरुवार को जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह के साथ परिषद की आरक्षित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया।
यह आवासीय योजनाएं मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण एवं नवीन शहर विकास योजनाओं के क्रम में तैयार करके जल्द लांच की जाएंगी। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से जनपद रामपुर का सुनियोजित एवं सतत विकास सुनिश्चित होगा तथा स्थानीय निवासियों का वर्षों पुराना सपना साकार होगा। योजनाएं राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप स्थित हैं, जिससे रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे एवं आवागमन भी सुविधाजनक रहेगा। इसके अतिरिक्त, योजना संख्या-04 के अंतर्गत 15 एकड़ भूमि का भी निरीक्षण किया गया। शीघ्र ही इस पर आवासीय कॉलोनी विकसित करने की कार्यवाही प्रस्तावित है।
प्रथम आवासीय योजना:
शामिल ग्राम: भमरौआ, ताशका, बढपुरा शर्की एवं पहाड़ी
प्रस्तावित क्षेत्रफल: लगभग 68.00 हे0 (170 एकड़)
यह योजना शीघ्र लॉन्च की जाएगी।
द्वितीय आवासीय योजना
शामिल ग्राम: भमरौआ एवं पहाड़ी
प्रस्तावित क्षेत्रफल लगभग: 106 हे0 (264 एकड़)
जिलाधिकारी के प्रयास से बदल रहा है रामपुर
जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह के प्रयास से रामपुर शहर और जिले में कई बदलाव नजर आने लगे हैं। सड़कों का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण हो रहा है। कई उपनगरीय इलाकों में बदलाव आया है। रामपुर शहर में भी मुख्य मार्ग के अलावा बिलासपुर मार्ग और कई पार्क की स्थिति में सुधार हुआ है। कई ऐसे कार्य भी प्रस्तावित हैं जोकि आगामी दिनों में शहर को और खूबसूरत बना
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/11/545277157_1094839189519674_3527375033321041084_n-2025-09-11-19-17-33.jpg)