/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/11/3465-2025-09-11-21-56-17.jpeg)
पंजाब भेजे जाने वाले सामान के साथ वीर खालसा सेवा समिति के सदस्य। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। वीर खालसा सेवा समिति बहुत जल्द पहुंचेगी। पंजाब के अंदर बाढ़ पीड़ितों के बीच करेगी जरूरतमंदों की मदद समिति के लगभग 15 लख रुपए की सामग्री पीड़ितों के बीच जाकर जरूरतमंदों को दी जाएगी। अवतार सिंह ने बताया कि सभी धर्म के लोग पंजाब में आई बाढ़ पीड़ितों के लिए सामग्री दे रहे हैं और नगद सहयोग भी कर रहे हैं। सभी धर्म के लोग आटा, दाल, चावल, घी, चीनी, सरसों का तेल, चाय पत्ती, चीनी, गुड़ साबुन नगद सहयोग दिया जा रहा है। सभी के सहयोग से बड़ी संख्या में सामग्री लेकर जल्द हम पंजाब के अंदर जाएंगे। अपने हाथों से जरूरतमंदों की मदद करेंगे। समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा ना तो यह सामग्री किसी को देकर नहीं आएंगे न रखकर आएंगे ना कहीं उतार कर आएंगे। यह सामग्री खुद ही अपने हाथों से जरूरतमंदों को दी जाएगी। जिसकी तैयारियां चल रही हैं सभी धर्म के लोग सहयोग कर रहे हैं। इस मौके पर सेवा सिंह, नारायण सिंह, गुरमेल सिंह, मनदीप सिंह, इंद्रजीत सिंह, अमनदीप सिंह, सुरजीत सिंह, मनजीत सिंह, गुलशन अरोड़ा, सनी कपूर, मनिंदर सिंह, जगजोत सिंह, हरजोत सिंह सदस्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ेंः-
Rampur News: तंबाकू नियंत्रण अभियान चलाकर टीम ने जुर्माना वसूला