/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/27/123-2025-09-27-20-55-47.jpeg)
शक्ति दरबार रामपुर में उपस्थित श्रद्धालु। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। शारदीय नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी देवी की पूजा की गई। मां कात्यानी के मंत्र मंदिरों में गूंजे। शक्ति दरबार में हवन यज्ञ करके आहुति दी गईं। साथ ही शाम को मां के छंद भी हुए जिसमें मां की महिमा का गुणगान किया गया।
शक्तिदरबार में पुजारी पंडित विश्वनाथ मिश्रा ने छठी देवी मां कात्यायनी देवी के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि यह देवी तुरंत प्रसन्न हो जाती हैं। भगवान श्री कृष्ण को पतिरूप में पाने के लिए ब्रज की गोपियों ने इन्हीं देवी कात्यायनी की पूजा कालिन्दी-यमुना के तट पर की थी। ये ब्रजमंडल की अधिष्ठात्री देवी के रूप में प्रतिष्ठित हैं। मां कात्यायनी का स्वरूप अत्यंत चमकीला और भास्वर है। इनकी उपासना और आराधना से भक्तों को बड़ी आसानी से अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष चारों फलों की प्राप्ति होती है। उसके रोग, शोक, संताप और भय नष्ट हो जाते हैं। जन्मों के समस्त पाप भी नष्ट हो जाते हैं। पुजारी विश्वनाथ मिश्रा ने मां कात्यायनी देवी को प्रसन्न करने के लिए स्नान पूजन सिंगार किया। भक्तों ने विश्व कल्याण के लिए यज्ञ में आहुतियां देकर कामनाएं पूर्ण करने की प्रार्थना करते हुए मंत्र पढ़े। पुरोहित ने जगत कल्याण को सभी भक्तों को सुख शांति समृद्धि और स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें मां आदिशक्ति से कवच पाठ किया। मां कात्यायनी सभी देशवासियों को सभी अरिष्टों से दूर रखें। सुबह की महा आरती से पहले गणेश वंदना दुर्गा चालीसा भजन कीर्तन करते हुए भक्त महिलाओं ने की। शाम को मंदिर में छंद गाकर महिलाओं ने मां का गुणगान किया।
यह भी पढ़ेंः-
Rampur News: भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित हो
Rampur News: रालोद ने चलाया सदस्यता अभियान, नौगांवा में दर्जनों लोग पार्टी से जुड़े
Rampur News: जनपद के कक्षा 9, 10, 11 और 12 के सभी वर्गों के 3640 छात्र-छात्राओं को वितरित की छात्रवृत्ति