/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/26/555-2025-09-26-20-58-17.jpeg)
विवेक सिंधवासी। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। भगवान वाल्मीकि सेवा समिति उत्तर प्रदेश की बैठक जिला कार्यालय पर हुई। जिसमें कार्यक्रम संयोजक विवेक सिंधवासी ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जाएगा। समिति की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 6 अक्टूबर की सुबह 6 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी जो की हाथी खान संजय नगर स्थित वाल्मीकि मंदिर से प्रारंभ होगी। 7 अक्टूबर को नगर पालिका परिषद पर विशाल भंडार का आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष लववीर चौहान ने कहा कि कार्यक्रमों की तैयारी शुरू कर दी गई है जिसमें अधिक से अधिक संख्या में लोगों को शामिल होना है। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य समाज को नई दिशा देना। कुरीतियों को समाप्त कर उज्जवल भविष्य का निर्माण करना है। उन्होंने मांग उठाई है कि भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित होना चाहिए। बैठक में पंकज चंद्र, हिमांशु चौहान, अनिकेत राज, हर्ष कटारिया, यश चौहान, रोहित अग्रवाल, नितिन राज आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ेंः-
Rampur News: रालोद ने चलाया सदस्यता अभियान, नौगांवा में दर्जनों लोग पार्टी से जुड़े
Rampur News: किसानों का फूटा ग़ुस्सा, नहर पर कब्ज़ा छुड़ाने को कसवां-राजपुर की पंचायत में गरजे किसान
Rampur News: नाफेआ बी बनीं एक दिन की सांकेतिक जिलाधिकारी, निपटाईं शिकायतें