Advertisment

शाहजहांपुर में सपा कार्यालय पर मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर बांटे फल

एक जुलाई को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन शाहजहांपुर के बिजलीपुरा स्थित पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। मिठाई, फल वितरण व वृक्षारोपण के साथ कार्यकर्ताओं ने 2027 में सपा सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

author-image
Ambrish Nayak
शाहजहांपुर

Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन मंगलवार को जिले में बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर सपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। पार्टी कार्यालय पर जरूरतमंदों और राहगीरों को फल वितरित किए गए। इसके साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

Advertisment

इस दौरान मौजूद पार्टीजनों ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में सपा और PDA की सरकार बनवाकर अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प भी लिया। सपा जिला कार्यालय पर पार्टी का झंडा लहराया गया और जय समाजवाद के नारे लगाए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने की। इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, पूर्व विधायक राजेश यादव व रोशन लाल वर्मा, जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, प्रदेश सचिव रामसूरत यादव व विजय सिंह, अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव अनवर उल्ला खान, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विकास चंद्र एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष रामकुमार भोजवाल, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप, महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव गायत्री वर्मा, सपा नेत्रियां सूची कश्यप व शारदा राज पासी, नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाल, संजीव कुमार वर्मा, अजफर अली खान, ओंकार सिंह, नीरज मिश्रा, प्रसून कुमार कनौजिया, उत्पल यादव, आकाश यादव, सरताज खान, परवेज अंसारी, डॉ. शोएब खान मुन्ना, लल्ला सिंह यादव, विपिन यादव, आशीष यादव, मानवेंद्र सिंह यादव मोनू, मोनू कुरैशी, सुनीता, रामनिवास यादव, अनिल दास, नीरज कश्यप, सुभान अंसारी, मो. फैसल, तौफीक हुसैन, सुनीता सागर, महावीर सिंह यादव, जगदीश शर्मा, अमन गुर्जर, उदयवीर सिंह यादव, सचिन यादव, नाजिम फारूकी, हफीज अंसारी, दुर्गेश कुमार गुप्ता, अरशद खान, गुफरान खान, रोहित यादव, लाल बाबू, अतुल मौर्य, रिजवान अहमद, ऋषिपाल यादव, पप्पू, असलम खान, संतोष पाल, शाबान अंसारी, शाहनियाज खान, किरन कठेरिया, सर्वेश यादव, रेखा, ओमवीर सिंह यादव, पिंटू यादव, शहाब खान, सुबहान खान, अनिल कुमार भास्कर, ओम गुप्ता, मो. रेहान अंसारी, रहमान खान, शोएब अहमद, अखिलेश यादव, अनुज यादव, विपिन कुमार कनौजिया, सुभाष चंद्र यादव, अनस सिंह, सोनू यादव, मो. इकबाल, भारत भूषण पाली, जितेंद्र सिंह, आरिफ खान, अंकित सक्सेना, अनिल भोजवाल समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:

Advertisment

शाहजहांपुर में तबादले के बाद भी वैनामों पर साइन, तहसीलदार अरुण सोनकर पर FIR

शाहजहांपुर को मिलीं 5 नई रोडवेज बसें, ग्रामीण रूटों पर जल्द शुरू होगा संचालन

शाहजहांपुर में बिना अनुमति सड़क खोदने पर Airtel पर FIR के आदेश, दो पीडब्ल्यूडी इंजीनियर होंगे निलंबित

Advertisment

Spn news:अगर चाहती पुलिस तो बच सकती थी दिनेश की जान

Advertisment
Advertisment