Advertisment

रघुपति राघव राजाराम की धुन संग चला चरखा, बिकी खादी, सहयोग संस्था ने अनूठे ढंग से मनाई जयंती

सहयोग संस्था ने अनूठे ढंग से महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को मनाया। संस्था ने गोविंद गंज स्थित गांधी आश्रम पहुंचकर वहां चरखा चलाकर रघुपति राघव राजाराम धून पर सूत काता और खादी खरीदी। इसके बाद जेल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

author-image
Narendra Yadav
चरखा चलाते सहयोग संस्था के सदस्य

चरखा चलाते सहयोग संस्था के सदस्य Photograph: (संस्था)

शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता। जनपद की समाजसेवी सहयोग संस्था के पदाधिकारियों ने गांधी भवन स्थित महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दोनों महापुरुषों को नमन किया। उनके दिखाए रास्ते पर चलने की शपथ ली। संरक्षक अनिल गुप्ता प्रधान व शाहनवाज खां एडवोकेट ने सभी सदस्यों के साथ गोविंदगंज स्थित खादी आश्रम पहुंचकर चरखा चलाया और खादी के वस्त्रों की खरीदारी भी की।

संसार की सबसे बडी शक्ति सहनशक्ति, जिसे गांधी ने दिखाया

इस दौरान संरक्षकों ने कहा कि "संसार की सबसे बड़ी शक्ति सहनशक्ति है। यह जिसके पास है वह हर लड़ाई आसानी से जीत सकता है। यही मार्ग हमें महात्मा गांधी जी ने दिखाया था।

जेल में गूंजा यह है माटी का दीया भजन

जेल अधीक्षक मिजाजीलाल की ओर से जेल में  गांधी शास्त्री जयंती को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान अधीक्षक ने सहयोग संस्था की सेवाओं की सराहना की। इस दौरान संस्था की डायरेक्टर शालू यादव ने माटी का दिया भजन प्रस्तुत कर मन मोह लिया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता, डायरेक्टर तराना जमाल, एडवोकेट जितेंद्र सिंह, सोमेश यादव, सुमन गुप्ता, ममता यादव, संगीता गुप्ता, सरदार हरजीत सिंह, रामजी गुप्ता, नुजहत अंजुम, नाजिम खाँ, सैयद अनवर मियाँ, एडवोकेट प्रगति यादव सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढें

डीएम ने चरखा से सूत कातकर व चित्र पर माल्यार्पण कर किया गांधी व शास्त्री का भावपूर्ण स्मरण, ध्वजारोहण कर कार्मिकों को दिलाई शपथ

Advertisment

बापू-शास्त्री जयंती : चिकित्सा-शिक्षण संस्थानों में दोनों विभूतियों के आदर्शों पर चलने का संकल्प, स्वदेशी अपनाने पर जोर

गांधी जयंती पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, कल्पना सोरेन सहित ने बापू वाटिका में अर्पित किया श्रद्धा सुमन

उद्यमी विनय अग्रवाल ने स्व पिता की जयंती पर 19 जोडों का कराया विवाह, दो का पढवाया निकाह, पांच हजार बने गवाह

Advertisment
Advertisment
Advertisment