/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/22/festival-of-govardhan-puja-was-celebrated-2025-10-22-22-08-08.jpeg)
शाहजहांपुर के कृष्णा नगर स्थित मंदिर में गोवर्धन भगवान की पूजा करते श्रद्धालु Photograph: (नरेंद्र यादव)
शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाताः श्री अन्नकूट गोवर्धन पूजा का पर्व जिले भर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। घरों से लेकर मंदिरों तक श्रद्धालुओं ने गोबर से गोवर्धन भगवान के सुंदर स्वरूप बनाए और सजीव आस्था के साथ पूजा-अर्चना की। श्रद्धा का केंद्र बने कृष्णा नगर स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में इस वर्ष भी विशाल गोवर्धन भगवान की आकृति को गोबर और रंगों से सजाया गया, जिसकी शोभा देखते ही बनती थी।
बुधवार को मंदिर परिसर में महिलाओं ने पारंपरिक रीति से सामूहिक पूजा अर्चना की और भक्ति रस में डूबकर भजन-कीर्तन किए। “मैं तो गोवर्धन को जाऊं, मेरे वीर नाय मानै मेरो मनवा...” जैसे भजनों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। इस अवसर पर पंडित अखिलेश शास्त्री के नेतृत्व में कॉलोनी की महिलाओं ने एक साथ पूजा की। अनिल कक्कड़, जसवंत जयसिंह जस्सू व बच्चों ने गोबर से गोवर्धन बनाकर उन्हें रंगों से सजाया।
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ पूजन, छप्पन भोग का वितरण, महिलाओं ने गए भजन
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/22/festival-of-govardhan-puja-2025-10-22-22-13-33.jpeg)
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/22/festival-of-govardhan-puja-2025-10-22-22-14-48.jpeg)
पूजा के बाद पंडित अखिलेश शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच प्रधान हरीश बजाज व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सीमा बजाज सहित उपस्थित श्रद्धालुओं से विधिवत पूजन करवाया। इसके पश्चात आरती संपन्न हुई और गोवर्धन भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए गए। प्रसाद वितरण के दौरान भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
यह श्रद्धालु वे सेवादार रहे शामिल
इस मौके पर महामंत्री कमलेश सचदेव, रोहिताश्व सचदेव, संदीप अरोड़ा, रवि सचदेव, दीप गुप्ता एडवोकेट, रेखा शर्मा, पूनम कश्यप, अमित गुप्ता, सुषमा सचदेव, पार्थ सचदेव, रजनी आनंद, पवन सहगल सहित कृष्णा नगर मंदिर कमेटी के सदस्य और सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे परिसर में भक्ति, उल्लास और सौहार्द का मनमोहक वातावरण बना रहा।
यह भी पढें
भगवान कृष्ण की भक्ति में डूबा लखनऊ, गोवर्धन पूजा के साथ बंटा अन्नकूट प्रसाद
गोवर्धन पूजा पर श्रद्धा और आस्था का सागर उमड़ा, गांव-शहर में हुआ पारंपरिक आयोजन
अयोध्या दीपोत्सव पर गरमाई सियासत : अखिलेश-आजम पर बरसे भूपेन्द्र चौधरी, कहा- ये हिंदू धर्म के विरोधी
बालीबुड के हास्य शहंशाह राजपाल यादव ने शाहजहांपुर जेल में बिखेरा हंसी का जादू
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us