/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/18/6327895435003414127-2025-07-18-09-58-23.jpg)
Photograph: (वाईबीएन netwrk)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता। सावन मास में कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा और सुगमता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन ने शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार रात 10 बजे तक कांवड़ मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू कर दिया है। इस दौरान भारी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा और उन्हें वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।
85 किमी से अधिक यात्रा में प्रशासन की चुनौती
कांवड़ यात्रा में जिले के अल्हागंज, जलालाबाद, कांट, रोजा होते हुए मोहम्मदी तक श्रद्धालु जाते हैं। फर्रुखाबाद व मिजांपुर के ढाईघाट से जल भरने के बाद कांवड़िए गोला गोकर्णनाथ मंदिर तक लगभग 85 किमी का सफर तय करते हैं। सोमवार को विशेष भीड़ के मद्देनज़र शनिवार और रविवार को विशेष सतर्कता बरती जाएगी। इस बार किसी तरह की लापरवाही न हो इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। पहले सप्ताह में ढील के कारण असुविधा हुई थी।
डायवर्जन की व्यवस्था
पैदल कांवड़िए बरेली मोड़, हरदोई चौराहा, अटसलिया मोड़ व सुभाष चौराहा होते हुए गोला जाएंगे।
बाइक सवार कांवड़िए बरेली मोड़ से राजघाट, केरूगंज, बेरी तिराहा, अंटा चौराहा, सुदामा चौराहा होते हुए आगे बढ़ेंगे।
वाहन से जाने वाले कांवड़िए बरेली मोड़, कांट, जलालाबाद, अल्हागंज तिराहा होकर जाएंगे।
भारी वाहन तिलहर होते हुए कटरा, हमजापुर से पुवायां की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।

Advertisment
Advertisment