Advertisment

पर्यावरण: विश्व जल दिवस पर जुटे पर्यावरण प्रेमी, मनाया गंगा स्वच्छता पखवाड़ा

शाहजहांपुर में विनोबा आश्रम पर नेहरू युवा केंद्र और जिला गंगा समिति द्वारा विश्व जल दिवस व गंगा स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। जल संरक्षण पर चर्चा, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व शपथ ग्रहण हुआ। विजेताओं को सम्मानित किया गया।

author-image
Anurag Mishra
विश्व जलदिवस

विश्व जल दिवस पर विनोबा आश्रम में कार्यक्रम की झलकियां Photograph: (ybn network )

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

शाहजहाँपुर, वाईबीएन संवाददाता 

Advertisment

विनोबा भावे सेवा आश्रम परिसर के अहिंसा पुस्तकालय में नेहरू युवा केंद्र और जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वावधान में विश्व जल दिवस और गंगा स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विनोबा सेवा आश्रम के संस्थापक रमेश भइया ने अपने आशीर्वचनों से किया, जबकि विशिष्ट अतिथि विमला बहन ने युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक विषयों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्व जल दिवस पर पुरस्कृत विजेताओं को आशीर्वाद देते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों से जुड़ने की अपील की।

 यह भी पढ़ें: पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने किया नारियों को पौधे बांटकर सम्मान

प्रतियोगिताओं में युवाओं की सक्रिय भागीदारी

Advertisment

कार्यक्रम के अंतर्गत जल संवाद और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीण युवाओं और विद्यालयी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कक्षा 8 की छात्रा क्षमा सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शिवानी ने द्वितीय और मोहिनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। सौम्या सिंह और रोहित को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें: flower show: पर्यावरण के प्रति जनता को जागरूक कर रहा है फ्लावर शो: नगर आयुक्त

ग्लेशियर संरक्षण पर विशेष चर्चा 

Advertisment

जिला परियोजना अधिकारी डॉ. विनय कुमार सक्सेना ने वर्ष 2025 की थीम 'ग्लेशियर संरक्षण' पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने डिजिटल माध्यम से युवाओं को ग्लेशियर के महत्व और संरक्षण के तरीकों पर जानकारी दी। साथ ही, राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे गंगा स्वच्छता पखवाड़ा में नदियों सहित सभी जल स्रोतों को संरक्षित करने की शपथ भी दिलाई।

यह भी पढ़ें: Prof Ashutosh : पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए एनएसएस स्वयंसेवक काम करें

जल संरक्षण के प्रति जागरूकता वरिष्ठ अध्यापक राजीव कुमार ने मीठे जल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छोटे-छोटे प्रयासों से जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। अध्यापक कृष्णपाल सिंह ने 'जल ही जीवन है' विषय पर चर्चा करते हुए मानव जीवन में जल की अपरिहार्यता पर जोर दिया। युवा स्वयंसेवी हिमांशु सक्सेना ने खेल के माध्यम से पर्यावरण और जल संरक्षण की जानकारी दी, जिसमें 'सांप-सीढ़ी' खेल के जरिए क्या करें और क्या न करें जैसे बिंदुओं को समझाया गया। कार्यक्रम में विशेष सहयोग खादी विभाग के प्रभारी अखिलेश उपाध्याय और कृष्णपाल सिंह का रहा।

Advertisment

 यह भी पढ़ें: पुष्प प्रदर्शनी : 1500 से ज्यादा मनमोहक फूल देख मंत्रमुग्ध हुए पर्यावरण प्रेमी

Advertisment
Advertisment