Advertisment

flood ः गंगा यमुना से अभी बाढ का खतरा, गर्रा की बाढ से शाहजहांपुर को बचाने के लिए बनेगी परियोजनाएं

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने यहां बाढ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में बाढ बचाव कार्यों की समीक्षा की। मंत्इरी ने गर्रा के ककरा पुल की उंचाई बढाने के प्रस्ताव पर सहमति जताई। स्पैन से मलवा हलवाने के निर्देश दिए।

author-image
Narendra Yadav
बाढ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह

बाढ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता : जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने गुरुवार को शाहजहांपुर के बाढ प्रभावित क्षेत्र ककरा, अजीजगंज का निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान मंत्री ने यंग भारत न्यूज से बातचीत में कहा कि गंगा यमुना से अभी बाढ का खतरा बना हुआ हे, इसलिए विभाग ने अकटूबर तक बाढ बचाव व राहत के लिए तैयारी कर ली है।

 बताया कि शाहजहांपुर में गर्रा नदी की बाढ से बचाव के परियोजना बनाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। 
उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे, एवं ग्राम जलापूर्ति विभाग) के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह गुरुवार दोपहर यहां पहुंचे। उन्होंने तहसील सदर में गर्रा नदी के दायें तट पर स्थित अजीजगंज मोहल्ला की सुरक्षा के लिएबांध पर निर्मित 06 अदद स्टड नवीनीकरण परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया।

80 सेमी बढेगी ककरा पुल की hight

गर्रा नदी के ककरा पुल की जानकारी लेते जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
गर्रा नदी के ककरा पुल की जानकारी लेते जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

इस दौरान डीएम ने धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अवगत कराया कि ककरा पुल मानक से नीचे बना है। इससे पानी टकराकर पीछे की ओर चला जाता है। उन्कोहोंने बताया लगभग 80 सेमी ऊपर उठाया जा सकता। जिसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है। मंत्री ने hight बढाने पर सहमति जताई। साथ ही जल्द बाढ़ सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। इस दौरान बाईपास जिला अस्पताल के पास होकर जाने वाले नहर को भी देखा। 

नदी के span की सफाई के निर्देश

Advertisment
सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में समीक्षा करते जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, साथ में विधायक अरविंद सिंह
सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में समीक्षा करते जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, साथ में विधायक अरविंद सिंह Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय के दायीं ओर नदी के स्पैन में राखी व अन्य कचरा डालने पर मंत्री ने नाराजगी जताई। नगर आयुक्त को स्पैन की सफाई के निर्देश दिए। मंत्री ने सिंचाई विभाग की परियोजना के कार्यों की सराहना की। बताया गया कि परियोजना का कार्य कराये जाने से बाढ़ के समय सुरक्षा प्रदान हुई है।  जी को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अवगत कराया कि ककरा पुल को लगभग 80 सेमी ऊपर उठाया जा सकता, जिसके लिए परियोजना तैयार कर ली गई है। मंत्री जी ने जल्द बाढ़ सुरक्षा हेतु आवश्यक कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। साथ ही मंत्री ने बाईपास जिला अस्पताल से निकट स्थित नहर को भी देखा।

समीक्षा बैठक में यह जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूद 

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का स्वागत करते विधायक अरविंद सिंह
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का स्वागत करते विधायक अरविंद सिंह Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Advertisment


सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन पर जल शक्ति मंत्री ने समीक्षा की। इस अवसर पर विधायक ददरौल अरविन्द कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता आदि ने मंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर  मुख्य अभियंता एचएन सिंह०, अधीक्षण अभियंता एनके जैन, सिंचाई कार्य मंडल सीतापुर, अधीक्षण अभियंता नलकूप बरेली, अधिशासी अभियंता सुनील कुमार भास्कर, देवेन्द्र कुमार सहाय आदि उपस्थित रहे। 

बिजनौर, लखीमपुर खीरी सर्वाधिक बाढ प्रभावित, बदायूं का बचा लिया गया बांध 


प्रदेश के सिंचाई और जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश भर की सिंचाई विभाग की सभी परियोजना सुरक्षित है। सिंचाई विभाग की सूझबूझ से परियोजनाओं को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश में बाढ़ के हालात बहुत ज्यादा खराब नहीं हुए। जल शक्ति मंत्री का कहना है कि उनके विभाग की कोशिश रही है कि जून तक सभी परियोजनाओं को पूरा कर लिया जाए। इसका नतीजा यह हुआ कि लखीमपुर जैसे जिले भी इस बार बाढ़ से होने वाले भारी नुकसान से काफी हद तक सुरक्षित रहे हैं। सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री ने कहा कि गंगा और यमुना में अभी भी बाढ़ चल रही है। जिसका सबसे बड़ा खतरा बिजनौर जिले में बना हुआ है। आज भी डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोडा गया। जिससे बिजनौर प्रभावित है। बदायूं में बांध की सुरक्षा कर बाढ को बचा लिया गया।  प्रशासन और सरकार लगातार बाढ़ से प्रभावित उत्तर प्रदेश के सभी जिलों पर अपनी निगरानी बनाए हुए हैं। विभाग से जुड़े अधिकारियों और जिला प्रशासन को हर वक्त सड़क पर रहने के निर्देश दिये गया है। शाहजहांपुर में भी बाढ बचाव के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। 

वोट चोरी के सवाल को टाल गए मंत्री 

Advertisment


कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोप पर जल शक्ति मंत्री कुछ नहीं बोले। हालांकि उन्होंने 2021 तक के माफ किए गए चालान को 2025 तक माफ किए जाने पर सहमति जताई। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ मनाया जा रहा है। जनिहत के लिए जो भी जरूरी होगा, सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैा।

यह भी पढें 

जल शक्ति मंत्री के बेटे के आगे डीएम-एसपी नतमस्तक, बिना पद वीआईपी प्रोटोकॉल मिलने पर भड़का विपक्ष

योगी सरकार में पापा कैबिनेट मंत्री हैं हमारे... जल शक्ति मंत्री के सुपुत्र का भी प्रोटोकॉल

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की राज्यपाल संतोष गंगवार के आवास पर शिष्टाचार भेंट

Lucknow News : वोट चोरी के मुद्दे पर सपा की महिला सभा ने किया विधानसभा की ओर कूच, पुलिस ने रोका

Advertisment
Advertisment