Advertisment

हिंदुत्व माने मानवता की सेवा और जीवन जीने की कला, शाहजहांपुर में बोले युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह

शाहजहांपुर में हिंदू युवा वाहिनी महानगर की ओर से अटल आडिटोरियम में हिन्दुत्व प्रहरी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह राठौर ने भारतीय संस्कृति व मानव सेवा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित किया।

author-image
Narendra Yadav
शाहजहांपुर में युवा नेता राजकमल वाजपेयी को हिंदुत्व प्रहरी सम्मान प्रदान करते युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

शाहजहांपुर में युवा नेता राजकमल वाजपेयी को हिंदुत्व प्रहरी सम्मान प्रदान करते युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता। हिंदू युवा वाहिनी महानगर की ओर से रविवार को अटल आडिटोरियम में हिन्दुत्व प्रहरी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। देर रात तक चले कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह राठौर समेत अतिथियों ने भारतीय संस्कृति व मानव सेवा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए युवाओं को हिंदुत्व प्रहरी सम्मान से अलंकृत किया। इनमें धर्म, राष्ट्र और गौसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले कार्यकर्ता व संत शामिल रहे। 

रवि मिश्रा, अनुज सिंह, अभिनव समेत स्वयंसेवी सम्मानित

शाहजहांपुर में हिंदुत्व प्रहरी सम्मान समारोह में अतिथिगण
शाहजहांपुर में हिंदुत्व प्रहरी सम्मान समारोह में अतिथिगण Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

युवाओं को हिंदुत्व प्रहरी सम्मान से प्रदान करते संत
युवाओं को हिंदुत्व प्रहरी सम्मान से प्रदान करते संत Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना थे, जो देर से पहुंचे। हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह राठौर एवं मुख्य वक्ता महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद (मां बगलामुखी धाम पीठाधीश्वर) ने दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह राठौर ने कहा कि हिंदुत्व माने मानवता की सेवा और जीवन जीने की कला है। स्वामी कृष्णानंद जी ने कहा कि धर्म और संस्कारों की रक्षा ही राष्ट्र निर्माण का मूल आधार है। कार्यक्रम संयोजक अभिषेक तिवारी ने बताया कि समारोह का उद्देश्य ऐसे लोगों का सम्मान करना है जो निस्वार्थ भाव से समाज और राष्ट्र के लिए कार्यरत हैं।
कार्यक्रम में लवकुश मिश्रा, विनोद शुक्ला, आदेश रवि मिश्रा, अभिनव ओमर, आलोक मिश्रा, विवेक मिश्रा, श्याम प्रकाश गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव, अनुज सिंह, डॉ. रवी मोहन, डा संगीता मोहन आदि  समाजसेवियों को ‘हिन्दुत्व प्रहरी सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

Advertisment

इन्हें मिला कार सेवक सम्मान 

इसके साथ ही आशीष त्रिपाठी, रघुनंदन प्रसाद गुप्ता, महेश सिंह, अशोक मिश्रा, नरेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, अरविंद द्विवेदी, रामानंद द्विवेदी, सूर्यप्रकाश द्विवेदी आदि को कार सेवा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, संत, संगठन पदाधिकारी और युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

यह भी पढें

शाहजहांपुर में गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर निकला भव्य नगर कीर्तन, संगत उमडी - फूल बरसे

शाहजहांपुर में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने गंगा आरती के साथ किया ढाई घाट कार्तिक मेला का शुभारंभ, देखी व्यवस्थाएं

Advertisment

शाहजहांपुर में राजघाट चौकी के पास टूटी पुलिया से यात्रियों की बढ़ी परेशानी, घंटों लगता जाम

खाटू श्याम जन्मोत्सव: शाहजहांपुर मंदिर में उमड़ी आस्था, दर्शन के लिए पूरे दिन लगा रहा तांता

Advertisment
Advertisment