Advertisment

EDUCATION: सर्वांगीण विकास का माडल बनेगा अच्छी सोच से बना जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल: खन्ना

वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने शनिवार को मोहम्मदी रोड स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय संस्कृति आधारित शिक्षा प्रदान करने पर जोर दिया। कहा अच्छी सोच से बना विद्यालय शिक्षा क्षेत्र में जनपद के लिए वरदान साबित होगा।

author-image
Narendra Yadav
संबोधन

जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, साथ खड़े संस्थापक विनोद सर्राफ Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता: 

publive-image

महानगर में शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू हुआ है।  शनिवार को वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने मोहम्मदी रोड व ग्राम बसुलिया संपर्क मार्ग जीडी. गोयनका पब्लिक स्कूल का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा  भारतीय संस्कृति आधारित शिक्षा पर जोर दिया।

मुख्य अतिथि के रूप में पधारे वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने ज्ञान दायिनी माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर  तथा फीता काटकर स्कूल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा  शिक्षा से ही सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने कहा मन, बुद्धि, आत्मा व शरीर के विकास पर केंद्रित शिक्षा होना जरूरी है।  कहा हिन्दी हमारी मातृ भाषा है। अंग्रेजी ज्ञान क साथ भारत की सभ्यता, संस्कृति का ध्यान रखना जरूरी। कही हम अंग्रेजी दा न हो जाए, इसलिए भारतीय संस्कृति आधारित शिक्षा पर ध्यान देना होगा।

यह भी पढ़ें 

REPUBLIC DAY EXCLUSIVE : देश की स्वतंत्रता से लेकर गणतंत्र तक रही शाहजहांपुर की अहम भूमिका

विनोद सर्राफ की सोच को सराहा, कहा  सही दिशा में पैसा लगने पर होता है जनकल्याण 

Advertisment

इस अवसर पर वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने संबोधन में स्कूल के डायरेक्टर विनोद गुप्ता की प्रशंसा करते हुए कहा कि  पैसे का सही उपयोग किया गया है। कहा कि "पैसा सही दिशा में लगे तो न केवल बढ़ता है, बल्कि दूसरों के लिए भी लाभकारी होता है।" उन्होंने जोर दिया कि बच्चों को अच्छी और उच्च शिक्षा मिलना माता-पिता के लिए सबसे बड़ा धन है। उन्होंने कहा जीडी. गोयनका पब्लिक स्कूल के खुलने से क्षेत्र के अभिभावकों में खुशी की लहर है, क्योंकि अब उनके बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा मिलेगी। स्कूल दर्जनों गांवों के बच्चों को शिक्षा का लाभ प्रदान करेगा, जिससे क्षेत्र का विकास होगा।

तकनीकी शिक्षा पर सरकार का विशेष जोर,कहा  50 लाख छात्रों को बांट दिए लैपटॉप 

यह भी पढ़ें 

मंजूरी: परिषदीय विद्यालयों के लिए खरीदे जाएंगे 51 हजार टैबलेट, शाहजहांपुर बनेगा 29वां प्राधिकरण, योगी कैबिनेट ने इन प्रस्तावों को हरी झंडी

Advertisment

वित्त व संसदीय कार्यमंत्री खन्ना ने कहा सरकार तकनीकी शिक्षा पर विशेष जोर दे रही है। यही कारण है कि प्रदेश में 50 लाख से अधिक छात्रों को लैपटॉप , टैबलेट बांटे जा चुके हु। 

सुनियोजित विकास को  मिल रही रफ्तार 

खन्ना ने कहा नगर निगम के बाद विकास प्राधिकरण भी  बन चुका है। इससे नगर के सुनियोजित विकास हो रहा है। इन्होंने कहा शिक्षा से सर्वांगीण विकास संभव है। इस दौरान इंडिया गाट टैलेंट की ओर से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। 

यह भी पढे 

Education News: पढ़ेगा तो बढ़ेगा देश लेकिन कैसे, 37 लाख से ज्यादा बच्चों ने छोड़ा स्कूल, 16 लाख लड़कियां भी पढ़ाई से वंचित

Advertisment

इन्होंने भी व्यक्त किए विचार 

publive-image

इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य डॉ. सुधीर गुप्त, तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव आदि ने भी विचार व्यक्त किए। समारोह मे  निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, अपर नगर आयुक्त एसके. सिंह, डॉ. सत्यप्रकाश मिश्रा, डॉ. विजय पाठक, डॉ. परविंदर सिंह, डॉ. राकेश दीक्षित, डॉ. दीपा दीक्षित, डॉ. गौरव मिश्रा, अंकित गुप्ता, डॉ. अभिषेक गुप्ता (संजीवनी हॉस्पिटल), निवर्तमान चेयरमैन जलालाबाद मुनेंद्र गुप्ता, अनिल गुप्ता (अल्हागंज), अरुण गुप्ता, शाहनवाज खान, अनिल गुप्ता (प्रधान भटपुरा रसूलपुर), संजय गुप्ता, व्यापारी नेता वेदप्रकाश गुप्ता, सचिन वाथम, किशोर गुप्ता, शिवम, दिव्यांश सिंघल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी ने जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर और उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के उनके प्रयासों की सराहना की। निदेशक विनोद सर्राफ ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। निदेशक अंकित गुप्ता, डॉ अभिषेक गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें 

दुर्लभ प्रदर्शनी : महुआ डाबर संग्रहालय ने शाहजहांपुर में लगाई ऐतिहासिक दस्तावेजों की प्रदर्शिनी

Advertisment
Advertisment