/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/06/dhaan-2025-10-06-12-11-07.jpg)
6 अक्टूबर से शुरू हुई एमएसपी पर धान खरीद, प्रशासन ने कसी कमर, रोजा मंडी का निरीक्षण
शाहजहांपुर वाईबीएन नेटवर्क। धान खरीद में प्रदेश में अव्वल जनपद में शाहजहांपुर में धान खरीद का श्रीगणेश हो गया है। पहले दिन प्रशासन ने रोजा मंडी में 35 क्विंटल धान खरीद की। जबकि जनपद में 154 क्रय केंद्र खोले गए हैं। एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया।
प्रशासन की ओर से धान खरीद को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। किसानों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए भी ध्यान रखा गया है।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/06/dhaan-ka-nirikshan-2025-10-06-12-44-05.jpeg)
ADM ने किया रोज़ा मंडी का निरीक्षण
अपर जिलाधिकारी रजनीश मिश्रा ने रोज़ा मंडी पहुंचकर धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से एक-एक व्यवस्था की जानकारी ली। निर्देश दिए कि किसानों को तौल से लेकर भुगतान तक किसी भी स्तर पर दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
दलालों पर नकेल के निर्देश
एडीएम ने दलालों पर लगाम लगाने का दावा किया है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्र प्रभारियों पर दलालों पर अंकुश के निर्देश दिए। कहा कि यदि किसी भी प्रकार की शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
कृषक हितों के प्रति सरकार गंभीर
एडीएम ने कहा सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह संवेदनशील है। पारदर्शिता और सुविधा दोनों ही खरीद प्रक्रिया की प्राथमिकता हैं। किसी भी किसान को लाइन में खड़े होकर बारदान या तौल को लेकर असुविधा न हो, इसके लिए हर केंद्र पर पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
किसानों को समय से भुगतान के निर्देश
ADM प्रशासन ने बताया कि धान खरीद की धनराशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भुगतान प्रणाली के माध्यम से भेजी जाएगी। इससे बिचौलियों पर रोक लगेगी और किसानों को उनके धान का उचित दाम समय से मिल सकेगा।
केंद्रों पर की गईं विशेष व्यवस्थाएं
जिले के सभी खरीद केंद्रों पर तौल कांटे, बारदाना और मापक यंत्रों की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है। किसानों को मंडी में धान लाने के लिए वाहन पास भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा निगरानी के लिए मंडी समितियों के अधिकारी लगातार मौजूद रहेंगे।
जानिए क्या है MSP दर और जिले का लक्ष्य
धान खरीद सीजन में केंद्र सरकार ने धान (सामान्य) का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2,369 प्रति क्विंटल और धान (ग्रेड A) का ₹2,389 प्रति क्विंटल नियत किया है। जिले में इस बार सवा तीन लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है।
फैक्ट फाइल
- 154 धान खरीद केंद्र खोले गए जिले में
- 35 क्विंटल धान खरीदा गया पहले दिन
- मंडी समितियों में लगाए गए सर्वाधिक क्रय केंद्र।
- प्रदेश में सर्वाधिक धान उत्पादन खरीद होती शाहजहांपुर में
यहां भी पढें
Saharanpur: आतंक का पर्याय बना एक लाख का इनामी बदमाश इमरान पुलिस मुठभेड़ में ढेर
100 साल से अधिक उम्र के 948 विरासत वृक्षों में शाहजहांपुर ओसीएफ में लगा पीपल वृक्ष भी शामिल
धर्म : राम भरत मिलाप देखने शाहजहांपुर में उमड़ा जनसैलाब, भावुक दृश्य देख छलके आंसू, बरसे फूल