Advertisment

Shahjahanpur News: राम मंदिर बना पर्यटन का केंद्र, आर्थिक विकास में निभा रहा अहम भूमिका

एस.एस. कॉलेज शाहजहांपुर के वाणिज्य विभाग की ओर से आयोजित "आर्थिक विकास में पर्यटन की भूमिका" विषयक व्याख्यान में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से भारत की अर्थव्यवस्था पर सभी अतिथियों ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुराग अग्रवाल ने किया।

author-image
Ambrish Nayak
एडिट
6291949977529863011

Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता । एस.एस. कॉलेज के वाणिज्य विभाग द्वारा शनिवार को आर्थिक विकास में पर्यटन की भूमिका विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में आर.पी. (पी.जी.) कॉलेज, मीरगंज के पूर्व प्राचार्य डॉ. सुमन कुमार शर्मा ने विचार रखे।उन्होंने कहा कि विश्व अर्थव्यवस्था में पर्यटन उद्योग एक सशक्त स्तंभ बनकर उभरा है। भारत में भी पर्यटन क्षेत्र ने बीते कुछ वर्षों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। डॉ. शर्मा ने कहा कि यह एक ऐसा उद्योग है जिसके लिए न तो विशाल पूंजी की आवश्यकता होती है और न ही बड़े उद्योगों जैसी मशीनें बल्कि यह छोटे-छोटे सेवा आधारित व्यवसायों का समन्वित स्वरूप है।

Advertisment
6291949977529863012
Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

डॉ. शर्मा ने अपने संबोधन में अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के बाद देश और विदेश से उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर ने भारत के पर्यटन उद्योग को न केवल नई पहचान दी है बल्कि स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर की अर्थव्यवस्था में भी ऊर्जा भर दी है।उन्होंने यह भी कहा कि पर्यटन उद्योग आज विश्व का सबसे अधिक रोजगार देने वाला क्षेत्र बन गया है। इसलिए विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं तलाशनी चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया कि भारत के अलावा थाईलैंड, वियतनाम, श्रीलंका, कंबोडिया जैसे देशों में भी पर्यटन प्रमुख आर्थिक आधार है।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी शुकदेवानंद सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुराग अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. गौरव सक्सेना, डॉ. सचिन खन्ना, अखंड प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षक उपस्थित रहे।

Advertisment

यह भी पढ़ें:

अब Neem Corridor के नाम से जाना जाएगा ककरा, मंत्री सुरेश खन्ना ने की पर्यावरणीय पहल

रिश्तों का कत्ल: शाहजहांपुर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद

Advertisment

भावलखेड़ा की BDC बैठक में बिजली गुल, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने लगाई अधिकारियों की क्लास

ADM और BSA की छापेमारी: तीन अमान्य स्कूल सील, एक-एक लाख जुर्माना ठोंका- ADM ने सैकड़ों बच्चों को सरकारी स्कूल में कराया दाखिला

Advertisment
Advertisment