/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/05/view-recent-photos-2025-07-05-15-01-52.jpeg)
Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता । पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए शहर के ककरा क्षेत्र को अब 'नीम कॉरिडोर' के नाम से पहचाना जाएगा। शनिवार को वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना की अगुवाई में हुए वृक्षारोपण अभियान के तहत यहां नीम के 80 पौधे लगाए गए।वृक्षारोपण बस चार्जिंग प्वाइंट से लेकर जैव विविधता पार्क तक हुआ। सभी पार्षदों व अधिकारियों के नाम से सडक के दोनों ओर 40-40 नीम के पौधे रोपे गए। अभियान का उद्देश्य न सिर्फ हरियाली बढ़ाना ही नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों को पर्यावरण संरक्षण के साथ उनके स्वास्थ्य में प्रकृति के योगदान के जागरूक करना भी है। नगर निगम को पूरे अभियान के अंतर्गत 18,412 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। प्रत्येक वार्ड में औसतन 1500 पौधे रोपे जाएंगे हालांकि कुछ वार्डों में यह संख्या 100 तक सीमित रहेगी जो क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और उपलब्ध भूमि पर निर्भर होगी।
वृक्षारोपण के दौरान मंत्री ने बताया नीम का महत्व
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने नीम वृक्ष के औषधीय और पर्यावरणीय लाभों को रेखांकित करते हुए कहा कि यह वृक्ष हवा को शुद्ध करता है अनेक रोगों से लड़ने में मदद करता है और बहुत कम देखरेख में पनपता है। उन्होंने बताया कि नीम की पत्तियां, छाल, फल और बीज सभी उपयोगी होते हैं और आयुर्वेद में इनका विशेष स्थान है।
प्राकृतिक वायु शुद्धिकरण: नीम हवा से विषैली गैसें और धूलकण सोखता है, जिससे प्रदूषण कम होता है।
औषधीय गुणों से भरपूर: नीम के तत्व त्वचा रोग, बुखार, मधुमेह और पाचन संबंधी समस्याओं में लाभकारी हैं।
प्राकृतिक कीटनाशक: इसकी गंध से मच्छर और कीट-पतंगे दूर रहते हैं।
जलवायु नियंत्रण में सहायक: इसकी घनी छांव गर्मियों में तापमान नियंत्रित करती है।
जैविक खाद: सूखे पत्ते खाद के रूप में काम आते हैं।
कम देखभाल में दीर्घायु वृक्ष: नीम वर्षों तक जीवित रहता है और विशेष देखभाल की आवश्यकता नहीं होती।
मंत्री ने इमली रोपण का भी किया आवाहन
कार्यक्रम के दौरान मंत्री खन्ना ने इमली जैसे परंपरागत वृक्षों के संरक्षण और रोपण पर भी बल दिया। उन्होंने बताया कि इमली का पेड़ न सिर्फ बेहद छायादार होता है बल्कि इसका फल पोषण से भरपूर होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसका आर्थिक महत्व भी है। उन्होंने शहर में इमली रोड की भी चर्चा की।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
वृक्षारोपण अभियान में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के साथ सांसद अरुण सागर, महापौर अर्चना वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिहं, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्रा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम के अधिकारी, विपिन यादव, रामबरन सिंह, सहयोग संस्था के अध्यक्ष शहनवाज खां आदि पार्षद, सफाई निरीक्षक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि व स्थानीय नागरिक शामिल रहे। इस दौरान सभी ने मां के नाम रोपे गए पौधों के साथ ही पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
यह भी पढ़ें:
शिक्षिकाओं के उत्पीड़न पर BEO तिलहर हटाए गए, नगर BEO को मिला अतिरिक्त प्रभार
शाहजहांपुर में तबादले के बाद भी वैनामों पर साइन, तहसीलदार अरुण सोनकर पर FIR