शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता
जयप्रभा बुजुर्ग सेवा केंद्र सेवाधाम में रविवार को सहयोग संस्था ने अपने सेवाभावी दृष्टिकोण को साकार रूप देते हुए एक अनुकरणीय कार्य किया। रमेश भइया की मौन साधना के 160वें दिन पर इस विशेष यादगार बनाते हुए संस्था के सदस्यों ने गांव के लगभग 160 बच्चों व ग्रामीणों के साथ वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु आवश्यक सामग्री वितरित की।
गत 18 मई को सहयोग संस्था के संरक्षक शहनवाज जयप्रभा कुटीर पर बाबा विनोबा भावे की प्रेरणा से प्रारंभ पांच प्रमुख सेवाओं (बालक, वृद्ध, महिला/विधवा, दिव्यांग और बीमार) को आगे बढ़ाने के लिए आए थे। इन्हीं सेवाओं को सेवाधाम नाम देकर राज्यपाल द्वारा शुरू करने की घोषणा की गई थी। उसी श्रृंखला में बुजुर्गों के लिए बने सेवा केंद्र में विश्राम के लिए 10 बेड की व्यवस्था पहले से की गई थी किंतु उस पर आवश्यक वस्त्रों की कमी शहनवाज ने महसूस की। इस बार जब वे सहयोग परिवार के साथ पुनः आए तो सेवा केंद्र के लिए 10 गद्दे तकिए, चादर आदि का सहयोग स्वरूप समर्पण किया। हाल में ही पंखों की व्यवस्था विनोबा सेवा आश्रम द्वारा की गई थी। अब धीरे-धीरे स्वल्पाहार की व्यवस्था व अन्य सुविधाएं भी जुटाई जा रही हैं। यहां तक कि हाल का टूटा-फूटा फर्श भी जल्द ही मरम्मत की राह पर है।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण पर संगोष्ठी संस्कार केंद्र के बच्चों के लिए स्टेशनरी वितरण तथा हरसिंगार और अशोक के 11-11 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष रजनी गुप्ता, तराना जमाल, ब्रजेश दीक्षित, दीक्षित, अनिल गुप्ता, प्रियांशु दीक्षित, डॉ. अबरार, शुभम भाई, विकास सक्सेना, सिंह (राधा स्वामी सत्संग प्रमुख), वर्तिका दीक्षित व महेन्द्र दुबे सहित कई समाजसेवियों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई समाजसेवा के क्षेत्र में विश्व प्रसिद्ध जमनालाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित विमला बहन ने जिन्होंने सहयोग संस्था के कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे गांव-गांव तक फैलाने की आवश्यकता बताई। जेपी कुटीर के सचिव मुदित कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में आश्रम परिवार की क्रांति बहन सुमन बहन व केपी भाई द्वारा सभी को हलवे का प्रसाद वितरित किया गया।
इस मौके पर गांव के वरिष्ठजन सुरेश चंद्र मौर्य, नन्हे लाल गुप्ता, ऋषभ सक्सेना, बबलू कन्नौजिया, रविंद्र कुमार, ज़ुबरैल भाई, राम लला, लटूरी, ओमप्रकाश, ननकऊ, आस्था बहन सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। वहीं मौन साधना कर रहे रमेश भइया की उपस्थिति भी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही।
यह भी पढ़ें:
विनोबा जी के विचार प्रवाह को रमेश भैया कर रहे मौन संकल्प की अंतरयात्रा, 147 दिन पूरे होने पर भूदान आंदोलन की चर्चा
शाहजहांपुर में समाधान अभियान की दस्तक, हर थाने में खुलेगा बाल मित्र केंद्र
शाहजहांपुर न्यायालय परिसर में न्यायाधीशों ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
ड्रम के नीचे निकले 100 से ज्यादा जहरीले सांप, गांव में मची अफरा-तफरी