/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/23/6147840381501425766-2025-08-23-18-47-52.jpg)
Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता। जनराज्य फ्रंट इंडिया संगठन ने अपने यूथ फॉर इंडिया अभियान के तहत शुक्रवार को घंटाघर स्थित मंसूरी इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम, मिशन शक्ति, डिजिटल अरेस्ट, महिला सशक्तिकरण, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर छात्रों को जागरूक किया गया।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/23/jagrukta-2025-08-23-18-31-55.jpeg)
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/23/6147840381501425725-2025-08-23-18-32-30.jpg)
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत कर किया गया। मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई और कहा कि प्रत्येक छात्र को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने डिजिटल सुरक्षा व साइबर क्राइम से बचाव के उपाय साझा किए। सीओ यातायात संजय कुमार सिंह ने हेलमेट व सड़क सुरक्षा नियमों के महत्व पर प्रकाश डाला। टीएसआई विनय पांडेय ने यातायात कानूनों की जानकारी दी। महिला उपनिरीक्षक साक्षी चौधरी ने मिशन शक्ति अभियान व हेल्पलाइन नंबरों के बारे में छात्राओं को बताया।
राष्ट्रीय संयोजक अजय मीरा पांडेय ने युवाओं से लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाने और समाज निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रिंसिपल जुही खान, जनराज्य फ्रंट इंडिया के पदाधिकारी, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संचालन जिला प्रभारी जरार खान ने किया।
गणमान्य लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में प्रिंसिपल जुही खान, जनराज्य फ्रंट इंडिया के पदाधिकारी, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संचालन जिला प्रभारी जरार खान ने किया।
यह भी पढ़ें:
यूपीसीए वार्षिक बैठक में विशिष्ट अतिथि होंगे आनंद पाठक, मनोज यादव को यूपी T20 लीग की जिम्मेदारी
डायट प्राचार्य ने अकर्रा रसूलपुर विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों से पूछे सवाल
नालंदा स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में पुलिस की पाठशाला, छात्रों ने सीखे यातायात और साइबर सुरक्षा के गुर
अच्छी खबरः शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम होगा परशुरामपुरी, गृह मंत्रालय से मिली मंजूरी