Advertisment

शाहजहांपुर में दीपों के महासागर से आलोकित हुई, आतिशबाजी से सतरंगी हुआ आसमान

कार्तिक मास की अमावस्या की रात धरा दीपों के महासागर से आलोकित हो उठी। श्रद्धालुओं ने पंरपरानुसार पुष्प, नैवेद्य आदि लक्ष्मी-गणेश की पूजा की और रंगोली से सजे घर-आंगन सजाया। ब्रह़म मुहूर्त में अलाय, बलाय निकालने लगाने की परंपरा का भी निर्वहन किया गया।

author-image
Narendra Yadav
दीपावली पर आधीरात के बाद भी जगमगाती साउथ सिटी पाश कालोनी, सडक पर आतिशबाजी के उठते गुबार

दीपावली पर आधीरात के बाद भी जगमगाती साउथ सिटी पाश कालोनी, सडक पर आतिशबाजी के उठते गुबार Photograph: (वाईबीएन)

शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता। दीपों क पर्व दीपावली सोमवार को पूरे जिले में धार्मिक आस्था, पारंपरिक पूजन और अपार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही लोगों ने अपने घरों की सफाई और सजावट कर दरवाजों पर रंगोली व दीप सजे। संध्या होते ही लक्ष्मी–गणेश की पूजा का समय आते ही घर-घर पूजा आरंभ हुई। महिलाओं ने पुष्प, नवैद्य, दीप और आरती से देवी-देवताओं का पूजन किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

शहर से लेकर देहात तक दीपों की रौशनी ने रात को दिन बना दिया। सदर बाजार, चौक, बहादुरगंज, केरूगंज, भोलागंज, साउथ सिटी और सिटी पार्क में दीपावली की रौनक देखते ही बनती थी। बच्चों और युवाओं ने आतिशबाजी के साथ त्योहार का आनंद लिया। सैकड़ों पटाखों की आवाज़ और चमक से आसमान सतरंगी हो उठा। देर रात तक लोगों ने उत्सव मनाया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। लोगों ने मिठाइयों, उपहारों और दीयों की रौनक ने हर चेहरे पर मुस्कान बिखेरी। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। शाहजहांपुर की यह दीपावली केवल दीपों की नहीं, आस्था, परंपरा और उल्लास की अनोखी संगमधारा बन गई, जिसने हर हृदय को रौशन कर दिया।

लगाया काजल, निकाली अलाय बलाय 

दीपावली पूजन के बाद परंपरानुरूप लोगों ने तेल के दीये से पारे गए काजल को लगाया। ब्रहम मुहूर्त में परंपरागत रूप से “अलाय बलाय निकालने” की रस्म भी निभाई गई। महिलाओं ने सूप बजाकर “दरिद्र बाहर निकल, लक्ष्मी बैठे मन में बोलकर सुख समृद्धि की कामना की। 

लेकिन खराब हो गई वायु की गुणवत्ता 

दीपावली की चकाचौंध से रात जगमगाती रही, लेकिन आतिशबाजी से वायु की गुणवत्ता खराब हो गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एएक्यूआइ की स्थित खराब हो गई। चौक, साउथ सिटी, सदर बाजार, सिटी पार्क क्षेत्र में AQI 300 से पार पहुंच गया। इससे खासकर सांस रोगियों को कुछ दिक्कत भी हुई लेकिन पर्व की खुशियां सातवें आसमान पर रही। लोगों ने दीपोत्सव का पूरा आनंद लिया और उल्लास के पूजन व अन्य परपंराओं का निभाया। 

Advertisment

यह भी पढें

हनुमतधाम में 15 हजार दीपों से झिलमिलाया दीपोत्सव, वित्तमंत्री ने बांटे उपहार

दीपावली मौसम : आधी रात बाद चरम पर पहुंच सकता वायु गुणवत्ता सूचकांक, आतिशबाज़ी और नमी से बिगड़ सकती है हवा, बच्चे- बुज़ुर्ग रहे सावधान

शाहजहांपुर जिला जेल में दीपावली की रौनक, स्वर्ग सा दिखा माहौल

अयोध्या दीपोत्सव की शोभा और आस्था के दर्शन का शानदार मौका, ऐसे करें विशेष टूर की बुकिंग

Advertisment
Advertisment
Advertisment