Advertisment

Shahjahanpur News : भैंसी नदी संरक्षण पदयात्रा, नदियों को बचाने का संकल्प

पीलीभीत जिले में लोकभारती के नेतृत्व में 22 अप्रैल से शुरू हुई। भैंसी नदी संरक्षण पदयात्रा बुधवार को उन्होंने दो किलोमीटर तक पदयात्रा में सहभागिता की और गांव लालपुर में आयोजित जन चौपाल को संबोधित किया।

author-image
Harsh Yadav
बंडा में भैंसी संरक्षण पदयात्रा

बंडा में भैंसी संरक्षण पदयात्रा Photograph: (वाईबीएन )

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

 शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता

पीलीभीत जिले में लोकभारती के नेतृत्व में 22 अप्रैल से शुरू हुईभैंसी नदी संरक्षण पदयात्राबुधवार को अपने दूसरे दिन में पहुंची। इस जनजागरूकता अभियान मेंबरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंदने भी भाग लिया। उन्होंने दो किलोमीटर तक पदयात्रा में सहभागिता की औरगांव लालपुरमें आयोजित जन चौपाल को संबोधित किया।स्वामी प्रवक्तानंद ने अपने संबोधन में कहा कि भैंसी नदी का पुर्नजीवन कोई साधारण प्रयास नहीं, बल्कि यह एकईश्वरीय कार्यहै। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा, "नदियां हमारी जीवन रेखा हैं। यदि नदियां सूखती हैं, तो उसका खामियाजा न केवल मनुष्य, बल्कि सभी जीव-जंतु भुगतेंगे।"उन्होंने नदियों की अविरल धारा बनाए रखने, जल स्रोतों की रक्षा करने और जलीय जीवों को सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

यह भी पढ़ें:-  Shahjahanpur News : ऑर्डनेंस क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन, 26 लोगों ने किया रक्तदान

यह भी पढ़ें:- Shahjahanpur News: प्रधानों की पहल से गांवों की बदलती तस्वीर, साथ ऐसे विकास कार्य भी करवाएं

इससे पहले, पदयात्रारसूलापुर गांवसे रवाना हुई, जहां जल चौपाल का आयोजन हुआ। इसके बाद दोपहर में लालपुर गांव मेंकृष्ण कुमार वर्माके घर जन चौपाल और सामूहिक भोज आयोजित किया गया। इस दौरानब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश, राजीव गंगवार, धर्मवीर शर्मा, अभिषेक शुक्ला, सत्यपाल कुशवाहासहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।पदयात्रा बुधवार शामबंडापहुंचेगी, जहांगायत्री शक्तिपीठपर विश्राम होगा। आयोजकनीरज सिंहने बताया कि बृहस्पतिवार को बंडा ब्लॉक सभागार में जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा, जिसेलोक भारती के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोपाल उपाध्यायसंबोधित करेंगे।इस पदयात्रा मेंदेवेश गंगवार, राजदीप सिंह, सृजल शुक्ल, उत्कर्ष शुक्ल, सुधीर सिंह, राजकिशोर सिंहऔरविपिन पटेलजैसे अनेक युवा कार्यकर्ता भी उत्साहपूर्वक शामिल हैं। यह पदयात्रा समाज को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Advertisment

यह भी पढ़ें:-  Shahjahanpur news : शादी समारोह में वेटर्स की शर्मनाक हरकत, महिलाओं पर फूल फेंके, गाए अश्लील गाने

यह भी पढ़ें:- Shahjahanpur News: अवैध संबंधों के शक में पत्नी को मारी गोली, फरार आरोपी गिरफ्तार

Advertisment
Advertisment