Advertisment

Shahjahanpur News: जानिए कैसे शाहजहांपुर के डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह बने यूपी के टॉप-10 कलेक्टरों में शामिल

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी टॉप-10 जिलाधिकारियों की सूची में शाहजहांपुर के डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह को शामिल किया गया है। उन्होंने अपनी कुशल प्रशासनिक कार्यशैली और जनहित में प्रभावी निर्णयों के चलते यह सम्मान प्राप्त किया है।

author-image
Ambrish Nayak
Shahjahanpur news

Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता 

Advertisment

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी किए गए शीर्ष 10 जिलाधिकारियों एवं आईएएस अधिकारियों की सूची में जनपद शाहजहांपुर के जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने अपनी मेहनत और कुशल कार्यप्रणाली के दम पर स्थान सुरक्षित किया है। यह उपलब्धि न केवल जनपद के लिए गर्व की बात है बल्कि यह प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जनहित को प्राथमिकता देने की मिसाल भी है।

शासन की इस सूची में प्रदेशभर के 75 जिलों में कार्यरत अधिकारियों में से 10 सर्वश्रेष्ठ अधिकारियों का चयन किया गया है। इन अधिकारियों की कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता, योजनाओं के क्रियान्वयन और जनकल्याणकारी कार्यों के आधार पर मूल्यांकन किया गया। जारी सूची में महाराजगंज से डीएम अनुनय झा, झांसी से मृदुल चौधरी व अविनाश कुमार, अंबेडकर नगर के अनुपम शुक्ला एवं अविनाश सिंह, मुजफ्फरनगर के उमेश मिश्रा, मऊ के प्रवीण मिश्रा, जालौन के राजेश कुमार पांडे, ललितपुर से अक्षय त्रिपाठी तथा लखीमपुर खीरी की दुर्गा शक्ति नागपाल का नाम भी शामिल है। इसी कड़ी में शाहजहांपुर के डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, इटावा के शुभ्रांत कुमार शुक्ला और अवनीश कुमार राय ने भी टॉप-10 की सूची में अपनी जगह बनाई है। सूत्रों के अनुसार, झांसी, अंबेडकरनगर और इटावा जनपद को इस सूची में स्थान दिलाने में पूर्व जिलाधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही है, जिन्होंने बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कानून व्यवस्था के क्षेत्रों में उल्लेखनीय सुधार किए थे।

शाहजहांपुर के डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की यह सफलता उनकी सुदृढ़ कार्यशैली, आमजन से संवाद, योजनाओं की जमीनी हकीकत पर नजर और निरंतर निगरानी का परिणाम मानी जा रही है। जनपदवासियों में भी इस उपलब्धि को लेकर खुशी की लहर है।

Advertisment

यह भी पढ़ें:

Weather: शाहजहांपुर में आज छाए रहेंगे बादल, 41 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तापमान

बिजली दरों में प्रस्तावित बढ़ोतरी से शाहजहांपुर में बढ़ी चिंता, जानिए क्या बोली आम जनता?

Advertisment

शाहजहांपुर के 893 परिषदीय विद्यालयों में 21 मई से समर कैंप, जिलाधिकारी ने जेवां विद्यालय में फीता काटकर किया शुभारंभ

जनपद में नशे पर लगेगा पूर्ण विराम? जानिए कलेक्ट्रेट की बैठक में क्या लिए गए फैसले

Advertisment
Advertisment