Advertisment

खेलोत्सव: मां दुर्गा इंटर कॉलेज में वार्षिक खेल दिवस पर प्रतिभाओं ने दिखाया दम , विजेता हुए सम्मानित

शाहजहांपुर के मां दुर्गा इंटर कॉलेज में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय बहादुर ,विशिष्ट अतिथि बबलू सिंह शिरकत की। छात्रों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया, और विजेताओं को सम्मानित किया गया।

author-image
Ambrish Nayak
updated_on
खेलोत्सव

विजेताओं को सम्मानित करते महेंद्र सिंह Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता 

शाहजहांपुर: मां दुर्गा इंटर कॉलेज में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय बहादुर तथा विशिष्ट अतिथि बबलू सिंह और महेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और खेलों के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

खेलोत्सव
गिटार बजाकर प्रतिभा का प्रदर्शन करती छात्रा Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

खेलोत्सव
 रंग बिरंगे गुब्बारों से प्रदर्शन करते नन्हे सितारे Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

यह भी पढ़ें :क्रिकेट ट्रायल : शाहजहांपुर में 23 मार्च को होगा अंडर-16 व अंडर-19 चयन ट्रायल

Advertisment

प्रतियोगिताओं में दिखा छात्रों का उत्साह

खेल दिवस के दौरान दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद और शॉर्ट पुट जैसी प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। निर्णायकों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चुना गया और उन्हें पुरस्कार प्रदान किए गए।

खेलोत्सव
Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

यह भी पढ़ें :अनुभूति 2025 : तक्षशिला पब्लिक स्कूल में नन्हे सितारों का शानदार दीक्षांत समारोह

मुख्य अतिथियों का संबोधन

मुख्य अतिथि श्री विजय बहादुर ने अपने संबोधन में कहा, "खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि मानसिक विकास में भी सहायक होते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी रुचि लेनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि श्री बबलू सिंह और श्री महेंद्र सिंह ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि खेल अनुशासन और टीम वर्क की भावना विकसित करने में सहायक होते हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें :World Sparrow Day : पूर्व माध्यमिक विद्यालय निवाड़ी के छात्रों ने दिया गौरैया संरक्षण का संदेश

विद्यालय प्रबंधन की प्रतिक्रिया

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने खेल दिवस के सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों, छात्रों और आयोजन समिति को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से छात्रों में आत्मविश्वास और सहनशीलता विकसित होती है, जो उनके समग्र विकास के लिए आवश्यक है।

खेलोत्सव
योग करते छात्र- छात्राएं  Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। 

Advertisment

यह भी पढ़ें :सम्मानित : बचपन स्कूल में वार्षिक परिणाम वितरण समारोह में ''उत्कृष्टता का उत्सव''

Advertisment
Advertisment