Advertisment

परंपरा, पर्व : सुहागिनों ने चलनी से चांद देख श्रद्धा व उल्लास से मनाया करचाचौथ पर्व, हर्ष व उल्लास में डूबे अधिकारी, राजनेता समेत आमजन

शुक्रवार को करवाचौथ की धूम रही। सुहागिनों ने चलनी से चांद देख श्रद्धा व उल्लास से पर्व मनाया। अधिकारी, राजनेता, उद्यमी व आमजन भी आनंद व उल्लास में डूबे रहे। CDO. ADM, MLA, MP महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा अध्यक्ष ने भी परंपरा के कुंभ में गोते लगाए।

author-image
Narendra Yadav

कटियाटोला स्थित सत्संग भवन करवाचौथ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भावमग्न सुहागिने Photograph: (वाईबीएन)

 शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता : प्रति की दीर्घायु की कामना व सुख समृद्धि की प्रार्थना का प्रतीक करवाचौथ पर्व जिले भर में श्रद्धा व उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।  परंपरानुरूप सुहागिनों ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखा। शाम को चलनी से चांद देखकर तथा पति की आरती उतार कर पूजन किया। पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोला। इस दौरान पतियों ने भी अपनी अर्धांगिनी को उपहार भेंटकर तथा प्यार जताकर आजीवन मधुरिम उल्लास के साथ साथ चलने का संकल्प लिया।

इंटरनेट मीडिया पर भी पर्व की धूम रही

करवाचौथ पूजा को चंद्र दर्शन की प्रतीक्षा करता मोदी परिवार
करवाचौथ पूजा को चंद्र दर्शन की प्रतीक्षा करता मोदी परिवार Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

कटियाटोला स्थित सत्संग भवन में करवाचौथ पूजन का दृश्य
कटियाटोला स्थित सत्संग भवन में करवाचौथ पूजन का दृश्य Photograph: (महराज सिंह)

 दीपावली से ठीक 11 दिन पूर्व गणेश चतुर्थी पर मनाए जाने वाले पर्व का आदि काल से ही उत्साह रहा है। शुक्रवार को महानगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक करवाचौथ की धूम रही। शाम आठ बजे बाद पर्व का उल्लास शुरू हो गया। सुहागिनों ने रंगोली तथा करवा को सजाकर चूरा, लइया, नैवेद्य, कुश आदि से पारंपरिक पूजन किया। वरिष्ठ महिलाओं ने कथा सुनाई। इसके बाद सभी सुहागिनों ने छत पर जाकर चलनी से चांद के दर्शन कर तथा पति का चेहरा देखकर व आरती उतारकर पूजन किया। 

Advertisment

आतिशाबाजी छुटाकर जताई खुशी, इंटरनेट मीडिया पर भी छायी खुशियां

आसमान में चंद्र दर्शन के साथ ही बच्चों ने आतिशबाजी छुटाकर खुशी जताई। इसके बाद इंटरनेट मीडिया पर पर्व का उल्लास छा गया। लोगों ने फेसबुक, वाट्रसएप, एक्स आदि इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर फोटो व वीडियो साझा किए। 

सत्संग भवन में झूमकर मनाया करवाचौथ पर्व 

कटियाटोला स्थित सत्संग भवन में करवाचौथ के उपलक्ष्य में आयोजित  कार्यक्रम में भावमग्न सुहागिनें
कटियाटोला स्थित सत्संग भवन में करवाचौथ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भावमग्न सुहागिनें Photograph: (महराज सिंह)


कटियाटोला स्थित सत्संग भवन में करवाचौथ पर्व को धूमधाम से मनाया गया। यहां भगवान जी के चित्रों के समक्ष सुहागिनों ने कीर्तन भजन के साथ पति की दीर्घायु की कामना की। भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता तथा करुणा दादी ने पर्व का महत्व बताया। रेखा गुप्ता ने वीरावती की कथा के माध्यम से करवाचौथ का महत्व बताया। इस दौरान महिलाओं ने ढोल मजीरा पर भावनृत्य भी किया। 

Advertisment

जन प्रतिनिधि व अधिकारियों ने भी आनंद व उल्लास के साथ मनाया पर्व

करवाचौथ पूजा के बाद पर्व के आनन्द व उल्लास के साथ खुशी जताती CDO व ASP
करवाचौथ पूजा के बाद पर्व के आनन्द व उल्लास के साथ खुशी जताती CDO व ASP Photograph: (इंटरनेट मीडिया)

करवाचौथ पूजन के बाद पति राजेश वर्मा के साथ महापौर अर्चना वर्मा
करवाचौथ पूजन के बाद पति राजेश वर्मा के साथ महापौर अर्चना वर्मा Photograph: (स्वयं)

विधायक अरविंद सिंह के चलनी से दर्शन करती उनकी पत्नी बेबी सिंह
विधायक अरविंद सिंह के चलनी से दर्शन करती उनकी पत्नी बेबी सिंह Photograph: (स्वयं)
Advertisment

करवाचौथ पूजन के बाद DCB चेयरमैन पति  डीपीएस राठौर के साथ अर्धांगिनी सोनिया सिंह राठौर
डीपीएस राठौर के साथ अर्धांगिनी सोनिया सिंह राठौर Photograph: (स्वयं)

करवाचौथ पूजन के बाद पति आशीष गुप्ता के साथ भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता
करवाचौथ पूजन के बाद पति आशीष गुप्ता के साथ भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता Photograph: (स्वयं)

करवाचौथ पूजन के दौरान एडीएम अरविंद कुमार के चलनी से दर्शन के बाद खुशी जताती पत्नी सौम्या
करवाचौथ पूजन के दौरान एडीएम अरविंद कुमार के चलनी से दर्शन के बाद खुशी जताती पत्नी सौम्या Photograph: (स्वयं)

करवाचौथ पूजन के दौरानी एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा के दर्शन करती उनकी धर्मपत्नी
करवाचौथ पूजन के दौरानी एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा के दर्शन करती उनकी धर्मपत्नी Photograph: (स्वयं)

करवाचौथ पर्व को जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों, समाजसेवियों, उद्यमियों व व्यापारियों ने भी धूमधाम से मनाया। विधायक अरविंद सिंह की अर्धांगिनी बेबी सिंह पांरपरिक पूजन के बाद आरती उतार पर्व मनाया। इसी तरह महापौर अर्चना सिंह ने  परपंरा को बखुबी निभाया। पति राजेश यादव भी भारतीय संस्कृति में सराबोर नजर आए। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने पति अजय प्रताप सिंह यादव की आरती उतारी। भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने पर्व को धूमधाम से मनाया। सीडीओ डा अपराजिता सिंह सिनसिनवार राजस्थानी संस्कृति से सराबोर नजर आयी। एडीएम अरविंद कुमार की पत्नी सौम्या सिंह ने भी परंपरा निभाई। इसी तरह एडीएम रजनीश  मिश्रा, एसडीएम संजय पांडेय आदि अधिकारियों ने भी करवाचौथ पर्व को धूमधाम से मनाया।  

यह भी पढें

दीपावली-छठ महापर्व के दौरान सुरक्षित माहौल के लिए हाई लेवल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक

UP News : सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी पर्व की बधाई, बापू-शास्‍त्री को किया नमन

अब दीवाली-धनतेरस पर बढ़ जाएगी त्योहार की रौनक, मैंने अपना वादा पूरा किया, रिफॉर्म पर बोले मोदी

Dharma : करवाचौथ की आहट से गाजियाबाद के बाजारों में लौटी रौनक

Advertisment
Advertisment