/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/31/6077638127436023520-2025-07-31-19-23-19.jpg)
संत प्रशांत जी ने सुनाया दक्ष यज्ञ का प्रलयंकारी प्रसंगPhotograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता।श्रावण मास की पुण्यधारा में बहती श्री स्कंद शिव महापुराण कथा के पंचम दिवस पर आस्था, भक्ति और भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। कल्याण कल्याण संस्थान द्वारा रामलीला मैदान में आयोजित इस दिव्य कथा में काशी से पधारे संत प्रशांत प्रभु जी महाराज ने दक्ष यज्ञ वध और सती जन्म की विलक्षण कथा का गूढ़ व प्रेरणादायक विवेचन किया।
दिन की शुरुआत व्यासपीठ पूजन से हुई, जिसमें अनिल बॉथम एवं अभिषेक बाजपेई ने श्रद्धाभाव से भाग लिया। पूजन को बनारस से आए आचार्य विवेकानंद शास्त्री एवं आचार्य कार्तिकेय द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चारण व विधिविधान से संपन्न कराया।
दक्ष यज्ञ वध: अपमान से उपजा प्रलय
कथा के प्रमुख प्रसंग में संत प्रशांत प्रभु जी ने बताया कि कैसे राजा दक्ष ने अपने यज्ञ में भगवान शिव का अपमान किया और माता सती ने यह अपमान सहन न कर आत्मदाह कर लिया। उन्होंने कहा, जहां अपमान होता है, वहां प्रेम भी जल उठता है। भगवान शिव के क्रोध से उत्पन्न हुए वीरभद्र ने यज्ञ को ध्वस्त कर दक्ष का वध कर दिया। लेकिन शिव केवल विनाशक नहीं करुणा के देव भी हैं अंततः उन्होंने दक्ष को जीवनदान देकर क्षमा कर दिया।
सती से पार्वती तक: प्रेम की पुनर्रचना
इसके बाद संत जी ने सती के पुनर्जन्म पार्वती के रूप में कथा सुनाई। पर्वतराज हिमालय और माता मैना के घर जन्म लेकर पार्वती ने शिव को पुनः प्राप्त करने के लिए कठोर तप किया। संत जी ने कहा यह केवल पुनर्मिलन नहीं था यह आत्मा की साधना थी संघर्ष से शिवत्व तक की यात्रा। हर प्रसंग पर पांडाल हर हर महादेव के उद्घोष से गूंजता रहा और श्रोतागण भक्ति में भावविभोर होकर कथा में लीन रहे।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/31/6077638127436023521-2025-07-31-19-23-53.jpg)
कथा के अंत में मुख्य आयोजक हरिशरण बाजपेई ने कथा की सदस्य दीप्ति त्रिपाठी एवं कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना की भाभी सरला खन्ना को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित श्रद्धालु इस भावुक क्षण में भावविह्वल हो उठे। इस अवसर पर डॉ. सत्य प्रकाश मिश्रा, दीपक शर्मा, मुनेश्वर सिंह (ब्लॉक प्रमुख सिधौली), श्रीदत्त शुक्ला (ब्लॉक प्रमुख कांट), ठाकुर अखिलेश सिंह, गौरव त्रिपाठी, नीरज बाजपेई एवं अन्य संयोजकों ने श्रद्धा से आरती पूजन किया।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us