Women empowerment in Shahjahanpur Kribhco: पहले रामलीला करके मचाया धमाल अब चौके-छक्के से कमाल
शाहजहांपुर स्थित कृभको फर्टिलाइजर्स में महिला सशक्तीकरण छाया है। यहां की महिला शक्ति पहले से रामलीला करके धमाल करती चली आ रही है। अब कृभको प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच में महिलाओं ने चौके और छक्के लगाकर कमाल कर दिखाया।
कृभको फर्टिलाइजर्स लिमिटेड महिला सशक्तीकरण का बड़ा उदाहरण बन रहा है। केएफएल में महिला क्लब की ओर से महिलाओं के रामलीला मंचन को पिछले दो साल से खूब पहचान मिली है। लेकिन अब यह महिलाएं क्रिकेट और अन्य खेलों में भी परिश्रम दिखाकर पहचान बना रही हैं। कृभको में आंतरिक खेलकूद गतिविधियों में इस बार महिलाओं ने जमकर चौके और छक्के लगाए। महिलाओं के उत्साह और उमंग की वजह से दस दिवसीय खेलकूद का आयोजन शानदार तरीके से समाप्त हुआ।
कृभको की ओर से पूरे साल कृभको नगर में सभी त्योहार धूमधाम से मनाए जाते हैं। कभी दीपावली की जगमग होती है तो कभी होली के रंगों की बौछार यहां मिसाल बनती है। बसंत पंचमी हो या फिर दुर्गा पूजा का आयोजन यहां के अधिकारी और कर्मचारी महिला क्लब के माध्यम से उत्साह पूर्वक मनाते रहे हैं। पिछले दो साल से दशहरा पर्व का आयोजन भी शानदार तरीके से हो रहा है। वजह है महिला क्लब इसका संचालन करा रहा है। दो साल से महिलाएं ही रामलीला करा रही हैं और महिलाएं ही रामलीला का मंचन करके प्रचलित हो चुकी हैं। महिला सशक्तीकरण की मिसाल बन चुके कृभको नगर में संक्रांति और लोहड़ी का पर्व भी संस्कृति के उत्सव परंपरा अनुसार मनाए जाते हैं। दो वर्ष से महिलाओं के रामलीला मंचन का खूब धमाल रहा है। इस बार वार्षिक खेलकूद का आयोजन हुआ तो महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। महिलाओं के क्लब ने प्रीमियर लीग का आयोजन किया। इसमें महिलाओं की टीमें क्रिकेट मैच में भिड़ीं। महिलाओं ने शानदार रन बनाए और फील्डिंग करके समाज को संदेश दिया। यही नहीं महिलाओं ने चौके और छक्के लगाकर कमाल कर दिया। विजेता टीमों को यूनिट हेड विजय बंगर ने सपत्नीक पुरस्कार वितरण किया।
महिलाएं बोलीं- हमारी सरकार महिला सशक्तीकरण को प्रोत्साहन दे रही
Advertisment
प्रतिष्ठा सिन्हा और खुशी यादव। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
अरावली क्रिकेट टीम की कप्तान मुक्ता पाठक कहती हैं कि महिलाओं को हमेशा क्रिएटिव रहना चाहिए। महिलाएं अपनी पापुलेशन के अनुसार किसी भी कार्य में अपने आपको पीछे नहीं समझें। खेलों में महिलाओं को अपनी पूरी भूमिका निभानी चाहिए। मैं को नौकरी करते हुए भी सक्रिय रहती हूं। प्रियंका तायल कहती हैं कि हमारे प्रधानमंत्री भी महिला सशक्तीकरण को प्रोत्साहन दे रहे हैं। सरकार हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ा रही है। तो हमारा भी कर्तव्य है कि कदम से कदम बढ़ाकर आगे रहें। प्रतिष्ठा सिन्हा और खुशी यादव का कहना है कि कृभको नगर में खेलों का आयोजन बहुत अच्छा हुआ। बहुत अच्छी व्यवस्थाएं की गई थीं। इस तरह के आयोजन होने से और महिलाओं को प्रोत्साहन मिलने से उत्साह बढ़ता है। केएफएल का यह आयोजन हर साल होता है, जिसमें महिलाओं के खेलकूद होते हैं।
हमारी टीमों ने उत्साह के साथ सभी मैच खेले
Advertisment
Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
कर्मचारी टीम के अरुण यादव और अनुज यादव ने बताया कि हमारी टीमों ने उत्साह के साथ सभी मैच खेले। इन मैचों में जिस तरह से खेल की भावना रही वह मिसाल है। सभी कर्मचारियों के साथ ही अधिकारियों का हमें सहयोग मिला। ऐसे आयोजन बहुत कम होते हैं। कृभको नगर में प्रीमियर लीग का आयोजन मिसाल से कम नहीं है। आयोजन क्लब के सचिव का कहना है कि प्रति वर्ष कृभको की ओर से यह आयोजन होता है। इस बार भी इस 19 मई से इस आयोजन की शुरुआत की गई थी और दो जून को फाइनल मैच के साथ भव्य आयोजन का समापन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में यूनिट हेड विजय बंगर के साथ ही फैक्ट्री के सभी अधिकारी और कर्मचारी मय परिवार के शामिल हुए। महिला टीमों ने जो उत्साह खेल में दिखाया था वह वास्तव में मिसाल बन गया है।
Advertisment
वाइस प्रेसिडेंट विजय बंगर। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)