/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/16/rezangla-raj-kalash-shaurya-yatra-2025-10-16-22-25-53.jpeg)
रेजांगला रज कलश का पूजन कर शौर्य यात्रा का स्वागत करते जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव तथा पूर्व विधायक राजेश यादव Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता : क्रांतिधरा शाहजहांपुर के लिए गौरव का पल था, जब छह माह में 65 हजार किमी का सफर तय करके रेजांगला रज कलश शौर्य यात्रा यहां पहुंची। राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत जनपदवासियों ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने अगवानी की। इस दौरान रेजांगला के वीर अहीर सैनिकों में सम्मान में जयघोष गुंजायमान रहे।
120 वीर अहीर सैनिकों ने 1400 चीनी सैनिकों को मारकर देश को बचाया, 114 हुए बलिदान
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/16/rezangla-raj-kalash-shaurya-yatra-2025-10-16-22-29-17.jpeg)
1962 में भारत -चीन की सीमा स्थित रेजांगला चौकी पर अदम्य साहस, शौर्य व पराक्रम से देश की सीमाओं की रक्षा के लिए 1348 चीनी सैनिकों की मौत की नींद सुलाकर 114 वीर अहीर सैनिकों के बलिदान की याद में रज कलश शौर्य यात्रा यहां पहुंची। छह माह में 65 हजार किमी के सफर के बाद गुरुवार अपराह़न जैसे ही यात्रा जिले की सीमा पर पहुंची, राष्ट्रभक्तों ने पुष्पवर्षा व रज कलश वंदन नमन के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान यात्रा के नायक अशोक यादव, मनोज यादव तथा राष्ट्रीय संयोजक किरण यादव ने यात्रा के महत्व व उद्देश्य पर प्रकाश डाला। यात्रा की अगवानी जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने कलश का पूजन कर तथा यात्रा नायकों को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
खीरी की सीमा से बरेली की सीमा तक बरसे फूल
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/16/rezangla-raj-kalash-shaurya-yatra-2025-10-16-22-27-30.jpeg)
रेजांगला के वीर अहीरों की याद में अप्रैल में रेजांगला रज कलश शौर्य यात्रा का शुभारंभ हुआ था। छह माह चार दिन के सफर के बाद रज कलश यात्रा शाहजहांपुर पहुंची। पीले रंग से सजे वाहन में रखे कलश रज का सभी ने श्रद्धा के साथ पूजन व नमन किया। इस दौरान यात्रा के मुख्य नायक राष्ट्रीय संयोजक अहमदाबाद के किरण यादव, उत्तर प्रदेश यादव महासभा के अध्यक्ष व यात्रा के प्रदेश प्रभारी अशोक यादव, प्रदेश महासचिव मनोज यादव आदि यात्रा के साथ लखीमपुर सीमा पर पहुंचे, जहां जनपद की प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव तथा वीरेंद्र पाल सिंह यादव ने अगवानी कर स्वागत किया। इसके बाद यात्रा का बरतारा, निवाजपुर, सुभाष चौराहा, सुभाषनगर, तिलहर, कटरा तथा बरेली की सीमा तक भव्य स्वागत किया गया। टाउनहाल में यात्रा नायकों ने अमर बलिदानी राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, ठाकुर रोशन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, अजय प्रताप सिंह यादव ने यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव, राष्ट्रीय संयोजक किरण यादव, प्रदेश महासचिव मनोज यादव आदि का पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।
सिउरा में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व सत्यपाल सिंह यादव की समाधि पर चढाए पुष्प
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/16/rezangla-raj-kalash-shaurya-yatra-2025-10-16-22-24-09.jpeg)
रज कलश यात्रा के सिउरा पहुंचने पर यात्रा नायक अशोक यादव, मनोज यादव, किरण यादव आदि ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह यादव की समाधि पुष्प चढाए। पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व एमएलसी अमित यादव रिंकू ने कलश पूजन कर नमन किया। यात्रा नायकों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
इन्होंने रेजांगला रज कलश शौर्य यात्रा का किया स्वागत
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/16/rezangla-raj-kalash-shaurya-yatra-2025-10-16-22-30-34.jpeg)
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की ओर से संपूर्ण भारत में निकाली जा रही रेजांगला रज कलश शोभायात्रा के स्वागत को बडी संख्या में यादव समाज के लोग पहुंचे। इनमें यात्रा के जिला प्रभारी राम सागर यादव, यादव महासभा के अशोक यादव, बालकराम यादव, कैलाश यादव, विपिन यादव, महाराज सिंह यादव, सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक रामनरेश सिंह यादव, लल्ला सिंह यादव, विपिन यादव, यदुवीर सिंह यादव, कैलाश यादव, ओमकार यादव, महेंद्र पाल सिंह यादव, ओमकार यादव आदि शामिल रहे।
यह भी पढें
... जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी
Ghaziabad-जरा याद करो कुर्बानी, 14 फरवरी को सूना रहा शहीद पथ