मुरादाबाद, वाईबीएन, संवाददाता। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में बिजली ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। शुक्रवार की सुबह आंधी और बारिश की वजह से बिजली उपकेंद्रों से फीडरवार आपूर्ति बंद कर दी गई। बारिश रुकने के बाद धीरे-धीरे फीडरों की आपूर्ति सुचारू हुई। लेकिन, हिमगिरी कालोनी में सुबह सात बजे से 11 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। लोगों के घरों में इन्वर्टर की चार्जिंग भी खत्म हो गई। घर में रुकना भी मुश्किल हो गया। वहीं सीतापुरी बिजली उपकेंद्र के मियां कालोनी, टीचर्स कालोनी, जयंतीपुर में भी लोगों को बिजली ट्रिपिंग की दुश्वारी का सामना करना पड़ा
हिमगिरी कालोनी समेत अन्य घनी आबादी वाले क्षेत्र में उपभोक्ताओं को हुई दुश्वारी फाल्ट तलाशने में लगा समय
बिजली उपकेंद्र पर काल करने के बाद एक-एक कर फीडरों की आपूर्ति सुचारू हो पाई। अधीक्षण अभियंता विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि तेज हवा और बारिश की वजह से कई फीडरों की आपूर्ति बंद की गई थी। जिससे कहीं फाल्ट की समस्या न हो। पेड़ की टहनियां लाइनों पर गिरने से फाल्ट हो जाता है। बारिश रुकने के बाद आपूर्ति सुचारू करा दी गई थी।
यह भी पढ़ें: Moradabad: कम्युनिटी सेंटर को तरस गए मानसरोवर योजना के बाशिंदे
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में बर्ड फ्लू से पशुपालन महकमा अलर्ट, जुटाएगा नमूने
यह भी पढ़ें: Moradabad: 35 साल बाद उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ले पाया अपना भवन
यह भी पढ़ें: नगर निगम ने दिल्ली रोड से हटाया अतिक्रमण, अमीरों पर रहम, गरीबों पर ढहाया सितम