Advertisment

Moradabad: छजलैट थाना क्षेत्र के कई गांव में तेंदुआ देखा गया।

Moradabad: जनपद के देहात क्षेत्रों में तेंदुए का आतंक जारी है। यहां तेंदुआ आतंक का पर्याय बन चुका है। देर रात छजलैट थाना क्षेत्र के कई गांव में तेंदुआ देखा गया। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

author-image
Anupam Singh
वाईबीएन

Photograph: (Moradabad: )

मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता। जनपद के देहात क्षेत्रों में तेंदुए का आतंक जारी है। यहां तेंदुआ आतंक का पर्याय बन चुका है। देर रात छजलैट थाना क्षेत्र के कई गांव में तेंदुआ देखा गया। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं एक गांव में तेंदुए के तीन शावक देखने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक इस क्षेत्र में तेंदुओं की भरमार है इसी के चलते यहां के स्थानीय निवासी डर के साए में जी रहे हैं।

Advertisment

तेंदुए ने एक राहगीर पर हमला किया

बीते शुक्रवार को इसी थाना क्षेत्र के गांव नक्शंदाबाद में दलवीर पुत्र मुन्नू सिंह तेंदुए के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में तेंदुए ने एक राहगीर पर हमला किया जिसको घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

गांव मिलक चंगेरी में खूंखार तेंदुआ कैमरे में कैद हुआ है।

Advertisment

छजलैट थाना क्षेत्र के कई गांवों में तेंदुए देखे गए। कई जगहों से तेंदुए के शावकों की भी होने की जानकारी मिली है। जिसको लेकर वन विभाग नरम रुख अपनाए हुए है। लगातार खबरें सामने आने के बाद भी वन विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। देर रात थाना क्षेत्र के गांव मिलक चंगेरी में खूंखार तेंदुआ कैमरे में कैद हुआ है। जिसकी किसी युवक द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। इसके बाद ये तेंदुआ एक पेड़ पर चढ़ गया। वीडियो वन विभाग के पास भी भेजी गई। लेकिन वन विभाग की टीम ने पहुंचने में देरी कर दी और तेंदुआ मौका पाकर भाग गया। 

वाईबीएन
Photograph: (moradabad )

 

Advertisment

वहीं मामले पर जानकारी देते हुए डीएफओ सूरज सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया था। सूचना मिली थी कि एक तेंदुआ पेड़ पर बैठा है। जब टीम वहां पहुंची तो तेंदुआ वहां से भाग चुका था। वहीं पास के ही गांव नक्शंदाबाद में पिंजरा लगाया जा चुका है। शुक्रवार को वहां से एक तेंदुए का रेस्क्यू कराया गया था। वहां और तेंदुए होने की जानकारी मिली है। तीन लगातार गश्त कर रही है।

यह भी पढ़ें: Moradabad: दिन में सट्टा और रात में गुंडई करते थे फरार मुरादाबाद के आईपीएल सट्टेबाज

Advertisment

यह भी पढ़ें: Moradabad: नगर निगम के दावे फेल,नहीं हटा सका भाजपा नेताओं का अतिक्रमण

यह भी पढ़ें: Moradabad: 35 साल बाद उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ले पाया अपना भवन

Advertisment
Advertisment