/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/02/20000-2025-11-02-18-59-29.jpg)
श्री मद्भागवत कथा में सुदामा प्रसंग पर प्रस्तुत की गई झांकी। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
बरेली, वाईबीएन नेटवर्क। पटेल विहार में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को विश्राम हो गया। अंतिम दिन श्रीकृष्ण-सुदामा मित्रता का प्रसंग बहुत की मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस दौरान श्री कृष्ण सुदामा की झांकी तैयार की गई जिसमें स्थानीय लोगों ने सुदामा, श्री कृष्ण, रुकमिणी की भूमिका निभाकर दृष्य को जीवंत कर दिया।
पटेल विहार में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। इस बार कथा का आयोजन 27 अक्टूबर से किया गया था। वृंदावन के आचार्य भरत लाल शास्त्री कथा व्यास और उनकी टीम ने कथा का शुभारंभ किया था। कथा में श्री राम जन्म, श्री कृष्ण जन्म की भी झांकी सजाई गईं। कथा के विश्राम के दिन रविवार को श्रीकृष्ण सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाया गया तो झांकी सजाई गई। जिसमें रामकुमार उपाध्याय ने सुदामा जी का जीवंत चरित्र प्रस्तुत किया। इसके साथ ही दो बच्चों ने श्री कृष्ण व रुक्मिणी की भूमिका निभाई। कथा की प्रस्तुति और मित्रता प्रसंग देख सुनकर श्रद्धालुओं की आंखों से आंसू छलक आए। भावुक होते श्रद्धालुओं ने पूरे प्रसंग को ध्यान से सुना। कथा व्यास ने इस प्रसंग से मित्रता कैसी हो यह सीख लेने की प्रेरणा दी। इसी के साथ आऱती हुई और कथा का विश्राम हुआ।
सोमवार को यज्ञ और भंडारे काआयोजन
श्रीमद् भागवत कथा के समापन के बाद सोमवार को यज्ञ व भंडारे का आयोजन होगा। कथा आयोजन समिति के संयोजक पंडित ऋषि पाल उपाध्याय ने बताया कि सुबह 9 बजे से यज्ञ का आयोजन होगा। श्रद्धालु आहुति के लिए अवश्य पहुंचें। इसके बाद भोग और भंडारे का प्रसाद वितरण शुरू होगा। जोकि प्रभु इच्छा तक चलेगा। कथा आयोजन समिति में आनंद शर्मा, देशराज शर्मा, संजीव मिश्रा, अरुण कुमार गुल्लन, राजकुमार उपाध्याय, रामनिवास शर्मा, श्री निवास उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ेंः-
कृषि विभाग : प्राकृतिक खेती में 20% कमीशन से डरे एडीओ सुनील कुमार... नहीं लिया चार्ज
Bareilly News: पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों पर चला स्वच्छता अभियान, जागरुकता भी दिखाई
Bareilly News: पूर्वोत्तर रेलवे ने चलाईं 147 पूजा स्पेशल, पीलीभीत, बरेली, कासगंज होकर भी गुजरेंगी
Bareilly News: सेवानिवृत्त होने पर 8 रेल कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक ने दी सम्मान पूर्व विदाई
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us