Advertisment

कुर्माचल नगर में 16 फरवरी को मनेगा Basantotsav

अखिल भारतीय उत्तराखण्ड महासभा बरेली इकाई अपना सत्रहवां बसंतोत्सव-2025 के आयोजन को धूमधाम से भोले नाथ मन्दिर परिसर कूर्मांचल नगर में 16 फरवरी को होगा।

author-image
Sudhakar Shukla
Basantotsav
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली,वाईबीएनसंवाददाता

बरेली। अखिल भारतीय उत्तराखण्ड महासभा बरेली इकाई अपना सत्रहवां बसंतोत्सव-2025 के आयोजन को धूमधाम से भोले नाथ मन्दिर परिसर कूर्मांचल नगर में 16 फरवरी को होगा।

नई पीढ़ी को सांस्कृतिक धरोहरों से जोड़ने का संकल्प

इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि संस्था का मूल उद्देश्य नई पीढ़ी का परिचय अपनी सांस्कृतिक धरोहरों से कराना है। नई और पुरानी पीढ़ी के आपसी तालमेल बैठाने के साथ सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा करना है। पिछले बसंतोत्सव की तरह इस बार नीलम जेठा महानगर अध्यक्ष भा.ज.पा.महिला मोर्चा भवान सिंह रावत जो का  उन विभूतियों का नागरिक अभिनंदन किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें-Waqf Amendment Bill से न मस्जिद या मदरसों को नहीं है खतरा, घबराएं नही मुसलमान

भव्य आयोजन में स्वाबलंबी उत्तराखंडी उद्यमियों को मिलेगा सम्मान

संस्था के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह दियोलिया ने कहा कि इस बार का आयोजन भव्य रूप में मनाया जाएगा। महासचिव चंदन सिंह नेगी ने अवगत कराया कि स्वाबलंबी उत्तराखंडी उद्यमी सम्मान के लिए जयदीप उनियाल,नंदन सिंह बिष्ट,जीत सिंह अधिकारी,उमेश खोलिया,कुलदीप सिंह नेगी,प्रवीण सिंह राणा,विनोद सिंह बिष्ट,शिवानी,पंकज खर्कवाल,भरत जोशी को सम्मानित किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें-Car और Magic की आमने-सामने से भिड़ंत, चार घायल, एक गंभीर

उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित होंगे अनिल घिल्डियाल और श्वेता महारा

Advertisment

कार्यक्रम संयोजक और अतिरिक्त महासचिव पुष्कर सिंह राणा ने बताया कि इस बार उत्तराखण्ड गौरव सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार,रंगकर्मी और सिने अभिनेता अनिल घिल्डियाल और उत्तराखण्ड लोक कलाकार एवं सिने अभिनेत्री श्वेता महारा को प्रदान किया जायेगा।मीडिया प्रभारी देवेन्द्र रावत ने अवगत कराया कि श्वेता महारा अपने प्रसिद्ध गीतों क्रीम पौडरा,चाहा का होटल,मेरी ढाई हाथ धमेली,हे मधु जैसे सुपरहिट गीतों पर अपनी टीम के साथ प्रदर्शन करेंगी।

इसे भी पढ़ें-Bareilly : सुरक्षा व्यवस्था परखने एसएसपी के साथ सड़क पर उतरे आईजी

प्रसिद्ध गायकों की प्रस्तुति और स्मारिका विमोचन रहेगा मुख्य आकर्षण

कार्यक्रम के सांस्कृतिक सह प्रभारी चंद्र प्रकाश जोशी ने कहा कि जगदीश आर्या,पूरन सिंह दानू,आनंद रोधियाल आदि प्रसिद्ध गायकों की प्रस्तुतियां होंगी।कार्यक्रम उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम सह संयोजिका सोमा परिहार व भावना राणा ने बताया कि स्थानीय टीमें भी अपना दमदार प्रदर्शन करेंगी।वरिष्ठ उपाध्यक्ष और स्मारिका संपादक गोपाल सिंह मेहरा ने अवगत कराया कि इस बार आकर्षक लेखन सामग्री से भरपूर स्मारिका का विमोचन किया जायेगा।

Advertisment

इसे भी पढ़ें-पुलिस ने शिकायतकर्ता को ही हवालात में डाला, BJP विधायक और जिला अध्यक्ष के दबाव में छोड़ा

मुख्य अतिथि होंगे मंत्री सुबोध उनियाल, भव्य आयोजन की पूरी तैयारी

उत्तराखण्ड के वन,तकनीकी शिक्षा,भाषा एवं निर्वाचन मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा के मुख्य आतिथ्य ग्रहण किया जायेगा।कोषाध्यक्ष के.सी. जोशी ने कहा कि कार्यक्रम के उपरांत स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई है।प्रचार प्रसार मंत्री दीवानी चंद एवं संगठन मंत्री प्रमोद कुमार पंत ने भव्य प्रचार प्रसार के विषय में अवगत कराया।सह कोषाध्यक्ष एवं कार्यक्रम सह संयोजक भास्कर सिंह रावत ने बताया कि इस बार एल.ई.डी.स्क्रीन के साथ ही भव्य साउंड सिस्टम और लाइट की व्यवस्था की गई है।

इसे भी पढ़ें-भ्रष्टाचार पर CM योगी का हंटर : PCS अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह बर्खास्त, दो ADM निलंबित

कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों की रही उल्लेखनीय उपस्थिति

Advertisment

इस अवसर पर अभिनीत सिंह नेगी,कुंवर सिंह बिष्ट,नंदिनी अधिकारी,संगीता घिल्डियाल,सुधा रावत,बसंत डालाकोटी,जीत सिंह अधिकारी,सतीश नैथानी,सुनील चौहान,हेमंत डिमरी,जीत सिंह बजेठा, आनंद मणि रतूड़ी,एन.सी. बिष्ट,रमेश पाण्डे,नरेन्द्र अधिकारी,उमेश बिनवाल,प्रवीण नेगी,अशोक उप्रेती, भुवनेश घिल्डियाल,अभिषेक असगोला,सुरेन्द्र रावत,पंचम सिंह बोनाल,नंदन बिष्ट,मोहन सिंह रावत, तारा पाण्डेय,मंशा मिश्रा,संदीप नेगी,प्रमोद नेगी,महेशानंद सती,महेश पाण्डेय,खेम सिंह,टेक सिंह नेगी,माइकल,कैलाश घिल्डियाल,पुष्कर बोहरा,गोपाल राणा,पंकज जोशी,महेश घिल्डियाल आदि उपस्थित थे।

Advertisment
Advertisment