/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/23/parliament-2025-07-23-13-25-32.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क | संसद के मानसून सत्र का बुधवार, 23 जुलाई को तीसरा दिन है। लोकसभा और राज्यसभा में कार्यवाही फिर से शुरू हुई, लेकिन राजनीतिक तनाव के कारण हंगामे की आशंका बनी हुई है। राज्यसभा में बुधवार दोपहर 12:30 बजे बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीएसी) की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसके अलावा, ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए समय को नौ घंटे तक बढ़ाया गया है। यह चर्चा कई विवादास्पद मुद्दों के बीच सदन का मुख्य केंद्र बनी रहेगी। मंगलवार, को दोनों सदनों की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई थी।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान पर सियासत
संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन 23 जुलाई को लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कई सांसदों ने संसद भवन में प्रदर्शन किया
52 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "ये दादागिरी कर रहे हैं ये लोकसभा के अध्यक्ष के गरिमा और उनके द्वारा निकाले गए नोटिस कि कोई राजनीतिक दल मकर द्वार पर प्रदर्शन नहीं करेगा लेकिन ये जिस ढंग से ये कर रहे हैं वो दादागिरी की है और जहां तक SIR का मुद्दा है तो जो मृतक हैं वो तो वोट डालने आएंगे नहीं, जो बाहर शिफ्ट हो गए हैं तो वो उनका नाम हटा है इससे उन्हें क्या दिक्कत है, क्या जो भारत के नागरिक नहीं है उन्हें भी वोट देने दिया जाए? विपक्ष भ्रम और अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा है..."
parliament session 2025 | Monsoon Session 2025 | Lok Sabha | Raj Sabha
- Jul 23, 2025 14:21 IST
दोनों सदन की कार्यवाही 24 जुलाई सुबह 11 बजे तक स्थगित
राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही 24 जुलाई सुबह 11 बजे तक स्थगित की गई। अच्छी खबर यह है कि सत्ता पक्ष द्वारा चर्चा का प्रस्ताव स्वीकार किए जाने के बाद अब तारीख भी सामने आ गई है।ऑपरेशन सिंदूर पर 29 जुलाई, मंगलवार को 16 घंटे की चर्चा होगी। सत्र के पहले दिन ही विपक्ष के जोरदार हंगामे के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि हम ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा को तैयार हैं।राज्यसभा की कार्यवाही 24 जुलाई सुबह 11 बजे तक स्थगित की गई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2025 - Jul 23, 2025 13:10 IST
ट्रंप कौन होता है युद्धविराम करवाने वाला
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराने के दावे पर कहा, "पीएम मोदी इस पर बयान नहीं दे सकते हैं वह क्या बोलेंगे कि युद्धविराम ट्रंप ने कराया। वह ये बोल नहीं सकते हैं लेकिन सच्चाई यही है...पूरी दुनिया जानती है कि ट्रंप ने युद्धविराम कराया है...हम सिर्फ युद्धविराम पर ही नहीं चर्चा करने चाहते हैं बल्कि कई मुद्दे और हैं-डिफेंस के मुद्दे हैं, ऑपरेशन सिंदूर... हालात अच्छी नहीं है पीएम मोदी एक बयान नहीं दे पा रहे हैं। ट्रंप ने 25 बार बोला है कि मैंने युद्धविराम करवाया है, ट्रंप कौन होता है युद्धविराम करवाने वाला, ये काम उसका थोड़ी है लेकिन पीएम मोदी ने एक बार जवाब नहीं दिया।"
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराने के दावे पर कहा, "पीएम मोदी इस पर बयान नहीं दे सकते हैं वह क्या बोलेंगे कि युद्धविराम ट्रंप ने कराया। वह ये बोल नहीं सकते हैं लेकिन… pic.twitter.com/C3TwpLLQbN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2025 - Jul 23, 2025 12:13 IST
दोनों सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित
बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बाद राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा में विपक्षी सांसदों का प्लेकार्ड लिए हंगामा जारी। सदन की कार्यवाही आज दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित हुई।
लोकसभा में विपक्षी सांसदों का प्लेकार्ड लिए हंगामा जारी। सदन की कार्यवाही आज दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2025
(फोटो सोर्स: संसद टीवी/यूट्यूब) pic.twitter.com/QpOpk4vNLNबिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बाद राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। pic.twitter.com/wCiVFfi5bM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2025 - Jul 23, 2025 12:10 IST
वोटर लिस्ट को बहाना बनाया जा रहा है...
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने SIR (विशेष गहन समीक्षा) पर कहा, "मुझे समझ नहीं आता कि विपक्ष चाहता क्या है...लोकसभा चुनाव के बाद ये ही लोग चुनाव आयोग के पास शिकायत करने गए थे। वे अभी तक महाराष्ट्र चुनाव को गिनाते रहते हैं कि किस तरीके से वहां वोटर लिस्ट के साथ धांधली की गई। डुप्लीकेसी ऑफ वोट का यह लोग बार-बार जिक्र करते हैं। जब इनकी यह शिकायत रही है और उसको मानते हुए चुनाव आयोग ने इस प्रक्रिया का इस्तेमाल किया है, जहां गहन समीक्षा की जा रही है जिसके माध्यम से इस बात को सुनिश्चित किया जा रहा है कि जो अधिकृत व्यक्ति है, सिर्फ वो ही मतदान का इस्तेमाल करे...हकीकत यह है कि विपक्ष जानता है कि वो चुनाव नहीं जीतेंगे तो पहले वो EVM पर ठीकरा फोड़ा जाता था और अब वोटर लिस्ट को बहाना बनाया जा रहा है..."
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने SIR (विशेष गहन समीक्षा) पर कहा, "मुझे समझ नहीं आता कि विपक्ष चाहता क्या है...लोकसभा चुनाव के बाद ये ही लोग चुनाव आयोग के पास शिकायत करने गए थे। वे अभी तक महाराष्ट्र चुनाव को गिनाते रहते हैं कि किस तरीके से वहां वोटर लिस्ट के साथ… pic.twitter.com/KKChRNvOA6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2025 - Jul 23, 2025 11:37 IST
बिहार में कानून-व्यवस्था बिल्कुल दुरुस्त
जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने बिहार में जारी SIR के मुद्दे पर कहा, "जो यहां का नागरिक नहीं है, वो मतदान कैसे करेगा? चुनाव आयोग ने बिल्कुल सही काम किया है। अच्छा काम हो रहा है। उन्होंने आगे कहा, "बिहार में कानून-व्यवस्था बिल्कुल दुरुस्त है। अगर कोई क्राइम होता है तो आरोपी को पकड़ा भी जाता है और कार्रवाई भी की जाती है।"
#WATCH दिल्ली: जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने बिहार में जारी SIR के मुद्दे पर कहा, "...जो यहां का नागरिक नहीं है, वो मतदान कैसे करेगा?...चुनाव आयोग ने बिल्कुल सही काम किया है...अच्छा काम हो रहा है....
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2025
उन्होंने आगे कहा, "बिहार में कानून-व्यवस्था बिल्कुल दुरुस्त है। अगर कोई क्राइम… pic.twitter.com/MKgdshkUGP - Jul 23, 2025 11:35 IST
भाजपा की नीयत हमेशा भ्रमित करने की
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसदों द्ववारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ संसद में विरोध प्रदर्शन किया। दोनों सदनों की कार्यवाही रोकनी पड़ी क्योंकि विपक्ष की नारेबीजी काफी बढ़ गई थी। सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, भाजपा की नीयत हमेशा भ्रमित करने की रही है। यह सरकार ना SIR पर बात करना चाहती है, ना पहलगाम की घटना और ऑपरेशन सिंदूर पर बात करना चाहती है, यह बहुत महत्वपूर्ण मुद्दे थे।
#WATCH दिल्ली: सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, "...भाजपा की नीयत हमेशा भ्रमित करने की रही है...यह सरकार ना SIR पर बात करना चाहती है, ना पहलगाम की घटना और ऑपरेशन सिंदूर पर बात करना चाहती है, यह बहुत महत्वपूर्ण मुद्दे थे..." pic.twitter.com/RQSPsDa3lh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2025 - Jul 23, 2025 11:27 IST
दोनों सदनो की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसदों द्ववारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ संसद में विरोध प्रदर्शन किया। वहीं मानसून सत्र में विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बाद राज्यसभा की कार्यवाही भी शुरू होने के कुछ ही मिनटों के भीतर दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
मानसून सत्र में विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बाद राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनटों के भीतर दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। pic.twitter.com/IxdV2cHgCu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2025विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के साथ लोकसभा सत्र शुरू हुआ। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों से शिष्टाचार बनाए रखने का आग्रह किया। सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित की गई।
विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के साथ लोकसभा सत्र शुरू हुआ।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2025
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों से शिष्टाचार बनाए रखने का आग्रह किया।
सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित की गई।
(सोर्स: संसद टीवी/यूट्यूब) pic.twitter.com/r1R23qYQWs - Jul 23, 2025 11:22 IST
वह यह बात इतनी बार क्यों कह रहे हैं?
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित विपक्षी सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ संसद में विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्श के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराने के दावे पर कहा, "वह यह बात इतनी बार क्यों कह रहे हैं?"
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराने के दावे पर कहा, "वह यह बात इतनी बार क्यों कह रहे हैं?" pic.twitter.com/mBOWmRgoEr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2025 - Jul 23, 2025 11:18 IST
विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित विपक्षी सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ संसद में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, "विपक्ष बिहार में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर संसद में विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक चुनाव आयोग सुनवाई नहीं करता
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित विपक्षी सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ संसद में विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/6KP3qCasWV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2025