Advertisment

Crime News: 57 लाख के छात्रवृत्ति घोटाले में पूर्व समाज कल्याण अधिकारी उग्रसेन पाण्डेय गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश EOW ने 57 लाख रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले में पूर्व समाज कल्याण अधिकारी उग्रसेन पाण्डेय को कानपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी छात्रवृत्ति की धनराशि गबन के मामले में 2006 से वांछित चल रहा था। इस मामले में कुल 71 आरोपी शामिल हैं।

author-image
Shishir Patel
Ugrasen Pandey Arrested

पूर्व समाज कल्याण अधिकारी उग्रसेन पाण्डेय गिरफ्तार।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता ।उत्तर प्रदेश आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने छात्रवृत्ति घोटाले के एक अहम आरोपी और पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी उग्रसेन पाण्डेय को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्रों के लिए जारी 57.53 लाख की छात्रवृत्ति की धनराशि के गबन का गंभीर आरोप है। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक EOW के निर्देशन में चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।

Advertisment

इस पूरे प्रकरण में कुल 71 लोगों को जांच में दोषी पाया गया 

जनपद हाथरस में 7 प्राइवेट शिक्षण संस्थाओं के सत्र 1999-2006 तक कक्षा 1 से 12 के अनुसूचित जाति/जनजाति को मिलने वाली छात्रवृत्ति की धनराशि 57,53000 रुपये के गबन के सम्बन्ध में थाना सिकन्दरा जनपद हाथरस में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत होकर प्रारम्भिक स्तर पर विवेचना थाना स्थानीय सिकन्दराराव ,हाथरस से हुई। यूपी शासन के शासनादेश 28 दिसंगर 2007 द्वारा उक्त विवेचना ईओडब्लू यूपी को प्रदान की गयी। जिसके क्रम में ईओडब्लू कानपुर सेक्टर द्वारा विवेचना संपादित की गयी। ईओडब्लू की विवेचना से उक्त अभियोग में कुल 71 ( 58 लोकसेवक एवं 13 प्राइवेट) अभियुक्त छात्रवृत्ति घोटाला/गबन के दोषी पाये गये थे, जिसमें 25 अभियुक्तों (13 प्राइवेट एवं 12 लोकसेवक) के विरुद्ध आरोप-पत्र न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है।

अभी भी 35 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के किये जा रहे प्रयास 

Advertisment

जिसमें 5 अभियुक्तों की मृत्यु हो चुकी है तथा 4 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई के सम्बन्ध में उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा रोक (स्टे) लगाई गई है। उक्त अभियोग में अभियुक्त उग्रसेन पाण्डेय निवासी शिवतारा थाना आलापुर जनपद अम्बेडकरनगर (तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी हाथरस ,यूपी ) वांछित था, जिसे पुलिस महानिदेशक, ईओडब्लू यूपी लखनऊ के द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाये गये अभियान के तहत ईओडब्लू टीम द्वारा कानपुर से गिरफ्तार किया गया। शेष 35 अभियुक्तों (लोकसेवक) की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

यह भी पढ़े : Crime News: उर्वरक सब्सिडी घोटाले का वांछित अभियुक्त चन्द्रभान वर्मा गिरफ्तार, 72 लाख की धोखाधड़ी में था शामिल

यह भी पढ़े : Crime News: फर्जी प्लॉट घोटाले का पर्दाफाश, विभूतिखण्ड पुलिस ने वांछित संदीप वर्मा को किया गिरफ्तार

Advertisment

यह भी पढ़े : Crime News : मेटा के अलर्ट से बची युवक की जान, महज 10 मिनट में शाहगंज पुलिस ने पहुंचकर रोका आत्मघाती कदम

यह भी पढ़ें: Crime News : छांगुर बाबा को लेकर बलरामपुर पहुंची एटीएस

Advertisment

यह भी पढ़ें: Crime News: जमानत पर छूटे आरोपी ने महिला को अगवा कर किया दोबारा दुष्कर्म, मरणासन्न हालत में झाड़ियों में फेंका

यह भी पढ़ें: UP News : सीएम डैशबोर्ड की जून रिपोर्ट में जालौन ने फिर मारी बाजी, टॉप फाइव में इन जिलों ने बनायी जगह

Crime Lucknow
Advertisment
Advertisment