/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/06/06-1b-2025-09-06-13-57-16.png)
सपा मुखिया अखिलेश यादव और छत्तर मंजिल का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा( bjp ) को 'विक्रयजजीवी' करार देते हुए कहा है कि भाजपा को राष्ट्र की संपत्तियां बनाना नहीं आता है, वह सिर्फ और सिर्फ बेचना ही जानती है। यूपी को 'एक ट्रिलियन' की अर्थव्यवस्था बनाने पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव (akhileshyadav) ने कहा, 'लगता है कि झूठे दावे में पैसे जोड़ने के लिए अब छत्तर मंजिल को भी अपने संगी साथियों को खुफिया तरीके से गुपचुप बेच दिया है भाजपा सरकार ने।' सपा(samajwadi party) मुखिया ने भाजपा को फरोख्तपेशा भी कहा।
छत्तर मंजिल को हेरिटेज होटल में बदलने का काम शुरू
गौरतलब है कि लखनऊ की ऐतिहासिक धरोहर छत्तर मंजिल को हेरिटेज होटल में बदलने का काम शुरू हो चुका है। पीपीपी मॉडल के तहत सरकार ने इसकी जिम्मेदारी 'गोल्डन ट्राएंगल फोर्ट ऐंड पैलेस' कंपनी को दी है। अनुमान है कि आने वाले दो साल में यह होटल बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद यहां राजस्थान की तरह ही 'डेस्टिनेशन वेडिंग' जैसे आयोजन किए जा सकेंगे, जिससे सरकार को अच्छी आय होने की उम्मीद है। उक्त कंपनी पहले से ही राजस्थान के जैसलमेर में सूर्यागढ़, बीकानेर में नरेंद्र भवन और बिनसर में मैरी बुडेन जैसे हेरिटेज होटल चला रही है।
भाजपा ‘विक्रयजीवी’ है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 6, 2025
उप्र की सम्पत्ति हो या देश की, बीजेपी सिर्फ़ बेच रही है। भाजपा को राष्ट्र की सम्पत्तियाँ बनाना नहीं आता सिर्फ़ और सिर्फ़ बेचना ही आता है।
लगता है जब पैसा कम पड़ गया तो उप्र सरकार ने अपने ‘एक ट्रिलियन’ के झूठे दावे में पैसे जोड़ने के लिए अब ‘छत्तर… pic.twitter.com/ohheuI0qY1
यह भी पढ़ें- नौकरशाही के शिकंजे में बिजली विभाग, 25 साल में 1 लाख करोड़ का घाटा
यह भी पढ़ें : अखिलेश क्यों बोले एक आइएएस ने कराया था वह कांड, मैं उसे भूल नहीं सकता
यह भी पढ़ें- पावर कारपोरेशन में लागू होगा वर्टिकल सिस्टम, 30 प्रतिशत कम हो जाएंगे आउटसोर्स कर्मचारी
यह भी पढ़ें- हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, इन इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली
yogi government | yogi government news | chattar manjil | latest up news | up news | UP news 2025 | up news hindi