/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/31/Vg5gYSGyb3f9caGQ5E2j.jpg)
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी।
जिले स्तर पर राजनीति के खिलाड़ियों ने बीजेपी का जिलाध्यक्ष बनने के लिए किसी तरह से फील्डिंग सजाई। मगर उन्हें क्या मालूम था? वह रबर स्टांप बनकर रह जाएंगे और अपनी जिले की कार्यकारिणी का विस्तार तक नहीं कर पाएंगे। यहां बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश में घोषित किए गए जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों के हाथ प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बांध रखे हैं।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/31/QNgOlhzjMwpBaWrm1tAB.jpg)
पखवाड़े भर पहले यूपी में जैसे तैसे करके साम, दाम व दंड भेद अपना कर कोई भारतीय जनता पार्टी का जिला अध्यक्ष तो कोई महानगर अध्यक्ष बना। मगर अब उसके अंदर अपनी कार्यकारिणी के विस्तार की छटपटाहट है। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष कार्यकारिणी का विस्तार तो करना चाहते हैं। मगर वह तब तक अपने जिले व महानगर की कार्यकारिणी का विस्तार नहीं कर सकते, जब तक उन्हें प्रदेश स्तर से कोई निर्देश नहीं मिल जाता है। प्रदेश स्तर पर इनके प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी हैं, उनके निर्देश का जिलाध्यक्षों व महानगर अध्यक्षों को ब्रेसब्री से इंतजार है। अब मुरादाबाद को ही ले लीजिए मुरादाबाद में पखवाड़े भर पर पहले भाजपा प्रदेश संगठन ने आकाश पाल को जिला अध्यक्ष मनोनीत कर दिया गया था। उनको जिला कार्यकारिणी की विस्तार करना है। इसके लिए उन्हे कुल 22 सदस्य जिले में बनाने हैं। इनमें से आठ जिला उपाध्यक्ष होंगे और आठ मंत्री होंगे। चार महामंत्री बनेंगे। एक कोषाध्यक्ष बनाया जाएगा। इसके अलावा जिले भर में 75 अन्य सदस्य होंगे। मगर इनके भी हाथ प्रदेश संगठन से बंधे हुए हैं और यह अपनी कार्यकारिणी का विस्तार नहीं कर सकते हैं।
यूपी में भाजपा ने बनाए हैं 98 संगठनात्मक जिले
पूरे यूपी को भाजपा ने 98 संगठनात्मक जिलों में विभाजित कर रखा है। 70 जिलाध्यक्षों की घोषण कर रखी है। इनमे से 44 नए चेहरे हैं। इनमें 5 महिलाएं हैं। भाजपा ने पंचायत चुनाव 2026 और विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर लखनऊ से दिल्ली तक काफी मशक्कत के बाद यह टीम तैयार की है।
28 जिलों में गुटबाजी और नेताओं के दबाव के चलते नहीं हुई है घोषणा
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी, प्रदेश चुनाव प्रभारी महेंद्रनाथ पांडेय के संसदीय क्षेत्र चंदौली और डिप्टी सीएम केशव मौर्य के गृह जनपद कौशांबी में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो सकी।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/31/4Zd2QPDzkFLjAgpkLfwr.jpg)
नवनियुक्त बीजेपी महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला को नहीं पता कितने मंत्री और कितने उपाध्यक्ष हैं बनाने
अब बात करते हैं मुरादाबाद भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला की, जिनको यही नहीं पता है कि उन्हें अपनी कार्यकारिणी के विस्तार में कितने उपाध्यक्ष, कितने मंत्री और कितने सदस्य मनोनीत करने हैं। इस बारे में जब महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अभी प्रदेश स्तर से कार्यकारिणी विस्तार के बारे में कोई दिशा निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। जब तक ऊपर से कोई निर्देश नहीं आ जाता है तब तक हम महानगर की कार्यकारिणी नहीं बना सकते हैं।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/31/XYe5yCcuIMwQi9w5VC0i.jpg)
चहेतों को रोकने के लिए उठाये गये कदम : बीजेपी जिलाध्यक्ष
भाजपा जिला अध्यक्ष आकाश पाल का कहना है कि पहले लोग अपने चहेतों को जिला कार्यकारिणी में शामिल कर लेते थे। इसको लेकर प्रदेश स्तर पर शिकायतें होती थी इसलिए प्रदेश स्तर से या कहा गया है कि जिले स्तर पर कार्यकारिणी विस्तार के लिए गाइडलाइन जारी की जाएगी और किसी को कार्यकारिणी बनाने के लिए प्रदेश से भेजा जाएगा। तब कार्यकारिणी का विस्तार कर सकते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की है चर्चा
चर्चा तो यह भी है कि अप्रैल माह के पहले पखवाड़े में प्रदेश अध्यक्ष का चयन होना है, उसके बाद ही कार्यकारिणी विस्तार की बात जिले स्तर पर होगी। तब तक के लिए सभी को खामोश रहने के लिए कहा गया है।
यह भी पढ़ें:मुरादाबाद नगर निगम में 25 से 30 पैसे के खेल में करोड़ों के वारे न्यारे
यह भी पढ़ें:Moradabad: MRI मशीन: Dy Cm और प्रभारी मंत्री को मुरादाबाद के CMO व CMS ने दिया चकमा