Advertisment

Rampur News: मंदिरों में हुआ अन्नकूट महोत्सव, आज मनाई जा रही है भैया दूज, बसों और ट्रेनों में भीड़

मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गुरुवार को भैया दूज का पर्व सुबह से ही मनाया जा रहा है। बसों और ट्रेनों में भीड़ है। सड़कों पर बहन और भाई त्योहार मनाने के लिए जा और आ रहे हैं।

author-image
Akhilesh Sharma
WhatsApp Image 2025-10-22 at 6.03.19 PM

अन्नूट महोत्सव में भोग लगाते श्रद्धालु। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। महालक्ष्मी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें तमाम भक्तों ने पूजा की और अन्नकूट का प्रसाद वितरण किया। वहीं गुरुवार को भाई दूज का पर्व सुबह से ही मनाया जा रहा है। बसों और ट्रेनों में भीड़ उमड़ी है। भाई-बहन एक दूसरे के यहां जाकर त्योहार पर तिलक करने को जा रहे हैं।

आज महा लक्ष्मी मंदिर चाह सोतियान रामपुर में पुजारी पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने गोवर्धन पूजा करते हुए अन्नकूट महोत्सव में शामिल रहे भक्तों को पर्व का महत्व बताया। उन्होंने छप्पन भोग लगाकर आरती की और प्रसाद वितरण किया।  पुजारी पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने बताया कि इस महान महोत्सव को मनाने की शुरुआत भगवान  बालकृष्ण ने 7 वर्ष की आयु में देवराज इन्द्र यज्ञ में रुकावट करके अपने सभी दोस्तों को साथ लेकर पकवान मिष्ठान फलों से गिरिराज की पूजा अर्चना करते हुए देवराज इन्द्र को चुनौती दी थी और  इन्द्र के द्वारा महा प्रलय के वामदलों को पराजित किया और गोवर्धन पर्वत को धारण किया था। गौ माताओं को ग्वालवालो की रक्षा की थी। तभी से यह विधि के पर्वत वन वनस्पति ऊर्जा शक्ति प्रदान करने वाले इनकी पूजा की जाती है।

यह भी पढ़ेंः-

Rampur News: मिशन शक्ति- परिवार टूटने से बचाने में कामयाब हुई पुलिस की मुहिम

Rampur News: पटवाई के पॉपपुर गांव में मामूली बात पर दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल अस्पताल में भर्ती

Advertisment

Rampur News: गांधी समाधि की सड़क जर्जर गड्ढे ही गड्ढे, चलना दुश्वार

Rampur News: परंपरागत तरीके से हुई गोवर्धन पूजा, अन्नकूट का लगा भोग, यह पर्व प्रकृति के साथ मानव का सीधा संबंध

Rampur News: प्रभातफेरी निकालकर गुरु नानकदेव जी महाराज का किया गुणगान

Rampur News: राजकीय शिशु गृह में नन्हें बच्चों को किया प्यार, उन्हीं के साथ डीएम-एसपी ने मनाई दीपावली

Advertisment
Advertisment