/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/04/45665-2025-11-04-22-37-41.jpeg)
रामगंगा में घाट पर की गई तैयारी। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार की तड़के ब्रह्म मुहूर्त से पवित्र नदियों में स्नान शुरू हो गया। सुबह चार बजे से शुरू हुए स्नान के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्था की गई है। रामपुर में रामगंगा और कोसी नदी में स्नान के लिए मेले लगाए गए हैं।
रामपुर जिले में रामगंगा नदी में कार्तिक पूर्णिमा पर कई स्थान पर स्नान पर्व मनाया जाता है। शाहबाद के अलावा मदारपुर में मढ़ीं पर मेला लगता है। कार्तिक पूर्णिमा पर यहां स्नान करने के लिए लोग आते हैं। यह स्थान कोसी और रामगंगा नदी का संगम है। इसलिए यहां पर स्नान के प्रबंध किए जाते हैं। स्नान के बाद लोग मढ़ी पर प्रसाद चढ़ाते हैं। इसके स्थान ही शहर से सटे कोसी मंदिर के पास मेला लगता है। कार्तिक पूर्णिमा मेले में खेल तमाशे और दुकानें भी लगती हैं। मेले की व्यवस्था जिला पंचायत की ओर से की जाती है। मेले में आकर लोग कोसी नदी में बनाए गए घाटों पर स्नान करते हैं। कार्तिक पूर्णिमा का महत्न मंगलवार को ही शुरू हो गया। लेकिन बुधवार को उदया तिथि के कारण सुबह चार बजे से ब्रह्म मुहूर्त में स्नान शुरू हुआ।
श्री गुरुनानक देव जी महाराज का 556वां आगमन दिवस, आज होंगे गुरुद्वारा में कार्यक्रम
गुरुद्वारा में श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 556वें आगमन दिवस पर बुधवार को सुबह से ही कार्यक्रम होंगे। गुरुद्वारा श्री भाई जी बाबा में सुबह से दीवान सजेगा। इसके बाद शबद कीर्तन होंगे। रागी जत्थे भी अपनी प्रस्तुति देंगे। शबद कीर्तन में संगत को श्री गुरुनानक देव जी महाराज के संदेशों से अवगत कराया जाएगा। दिन में लंगर भी होगा।
यह भी पढ़ेंः-
Rampur News: कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर पांच पुलिसकर्मी निलंबित
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us