/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/08/124-2025-09-08-19-09-26.jpeg)
सीएमओ कार्यालय। इंसेट में नवागत सीएमओ डा. दीपा सिंह। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। शासन के निर्देश पर जनपद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी की तैनाती डा. दीपा सिंह के रूप में हुई हैं। दीपा सिंह बागपत में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (जिला प्रतिरक्षण अधिकारी) के पद पर तैनात थीं। दीपा सिंह बागपत में बेहतर टीकाकरण और कोरोना काल में बेहतर कार्य करने के लिए प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहने के कारण उन्हें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया था। डा. दीपा सिंह जल्द कार्यभार संभालेंगी।
मालूम हो कि तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एसपी सिंह 31 मई को सेवानिवृत्त हो गए थे। इनके बाद अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सत्यमूर्ति तोमर को सीएमओ का चार्ज दे दिया गया था। लेकिन एक माह बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सत्य प्रकाश को बना दिया गया। जब से चार्ज संभाल रहे थे। लेकिन सोमवार को शासन के निर्देश पर सुल्तानपुर, संत कबीर नगर, बागपत, महाराजगंज, जालौन और आगरा के चिकित्सा अधिकारियों के तबादले हुए हैं। वहीं दूसरी और जनपद में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपा सिंह को मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामपुर बनाया गया है। बता दें कि डा दीपा सिंह जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के रूप में बागपत में बेहतर कार्य करने के कारण राज्यपाल और मुख्य मंत्री से सम्मानित हो चुकीं हैं।