Advertisment

Rampur News: महामृत्युंजय भगवान शंकर का पंचामृत से स्नान कराके हुई पूजा, भंडारे में श्रद्धालुओं ने छका प्रसाद

अग्रवाल धर्मशाला स्थित शक्ति दरबार में शिव पुराण कथा का शुक्रवार को विधि पूर्वक समापन हो गया। अंतिम दिन भगवान भोलेनाथ महामृत्युंजय का पंचामृत से स्नान कराया गया। इसके बाद भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद छका। 

author-image
Akhilesh Sharma
रामपुर

शक्ति दरबार में महामृत्युंजय का अभिषेक करते श्रद्धालु। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। अग्रवाल धर्मशाला स्थित शक्ति दरबार में शिव पुराण कथा का शुक्रवार को विधि पूर्वक समापन हो गया। अंतिम दिन भगवान भोलेनाथ महामृत्युंजय का पंचामृत से स्नान कराया गया। इसके बाद भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद छका। 

शुक्रवार को श्रावण शुक्ल अष्टमी को अमृत मयी प्रशाद प्राप्त करने के लिए भगवान भोलेनाथ शिव शंकर मृत्युंजय महादेव का पंचामृत से स्नान कराकर सिंगार किया गया। भारी संख्या में भक्त शिव शंकर मृत्युंजय महादेव को प्रसन्न करने के लिए प्रार्थना करते हुए पुरोहित पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा पुजारी के साथ विश्व कल्याण की भावना से वैदिक मंत्रों से अभिमंत्रित जल चावल बेलपत्र दूध दही घी शहद मिलाकर भगवान को अर्पित किया।

भगवान भोलेनाथ शिव की कृपा बनी रहे इसके लिए प्रार्थना करते हुए सैकड़ों लोग शामिल रहे। पंडित विश्वनाथ मिश्रा, राम भरोसे लाल यादव, किशन लाल, श्वदेश ठाकुर, राजेन्द्र सिंह, मुकेश रावत, तिलक राज, संटी, राघवेन्द्र गुप्ता, आशीष गोयल, मोनिका राधा सुधा सरोज वंदना विवेक तन्नू नारायण शर्मा पंडित ललित मोहन शर्मा सुखदेव मिश्रा प्रदीप कुमार अग्रवाल रश्मि प्रभा, गोमती देवी मिश्रा, मुस्कान,मंजू, मोहन भागवत, राजू, मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

रामपुर
भगवान भोलेनाथ का पूजन करते श्रद्धालु। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

यह भी पढ़ेंः-

Rampur News: ज्वालानगर में बनेगा एक और रेलवे ओवरब्रिज, जिला प्रशासन ने शुरू की कवायद

Advertisment

Rampur News: चार उप निरीक्षक, तीन मुख्य आरक्षी, उर्दू अनुवादक व फालवर सेवानिवृत्त, पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

Rampur News: शहरी क्षेत्रों में बाढ़ और जलभराव की समस्या को लेकर सांसद ने सदन में रखा मामला

Rampur News: मुस्लिम आक्रांताओं के कारण वाल्मीकि समाज सफाई कार्य करने को मजबूर हुआः भीम अनार्य

Advertisment
Advertisment