Advertisment

Rampur News: श्री गुरुनानक देव जी के 556वें आगमन दिवस पर निकालीं प्रभातफेरी

श्री गुरुनानक देव जी महाराज के आगमन दिवस के कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के लिए शहर में प्रभातफेरियां निकाली जा रही हैं। प्रभात फेरी में शबद कीर्तन से नानकदेव जी का गुणगान किया जा रहा है। 

author-image
Akhilesh Sharma
WhatsApp Image 2025-10-31 at 6.33.30 PM

प्रभातफेरी निकालते सिख समाज के लोग। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। श्री गुरुनानक देव जी महाराज के आगमन दिवस के कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के लिए शहर में प्रभातफेरियां निकाली जा रही हैं। प्रभात फेरी में शबद कीर्तन से नानकदेव जी का गुणगान किया जा रहा है। 

श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 556वें आगमन दिवस के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा से 13 अक्टूबर 2025 से प्रभात फेरियां आरंभ हुईं।  प्रभात फेरी 18 दिनों से निकल रही है। 31 अक्टूबर को प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से आरंभ होकर स्वर्गीय सुरजीत सिंह के घर से  बिशन सिंह हरजीत सिंह हरमिंदर सिंह एवं जगन्नाथ चावला के घर होते हुए रामनाथ कॉलोनी में पहुंची। वहां के निवासी सरदार मनमीत सिंह ओबरॉय के घर से रामनाथ कॉलोनी की अगली गली में  अवतार सिंह, मनजीत सिंह, गुरमीत सिंह ,अमरजोत सिंह कपूर आदि के घरों का भ्रमण  करते हुए  वापस सुबह 8:00  बजे गुरुद्वारा साहब प्रभात फेरी पहुंची । रास्ते में जगह- जगह प्रभात फेरी का स्वागत किया गया तथा प्रसाद वितरण हुआ। कॉलोनी के निवासियों ने एक स्थान पर कार्यक्रम का आयोजन किया। जहां शब्द कीर्तन होने के उपरांत अरदास हुई तथा लंगर प्रसाद बांटा गया।  रास्ते में कीर्तनीय जत्थे एवं  महिलाओं द्वारा गुरबाणी शबद कीर्तन करते हुए चल रहे थे।  प्रभात फेरी के जत्थेदारों द्वारा प्रभात फेरी का संचालन करते हुए प्रभात फेरी को निर्धारित मार्गो पर ले जा रहे थे ।  प्रभात फेरी में काफी संख्या में महिलाएं , बच्चे व पुरुष गुरबाणी का सिमरन करते हुए चल रहे थे।   निशान साहिब को प्रभात फेरी के आगे आगे लेकर चलने की सेवा इकबाल सिंह द्वारा की जा रही थी। प्रभात फेरी में  जत्थेदार महेंद्र सिंह होरा एवं पपिंदर सिंह, प्रबंधक कमेटी के मेंबर जसमीत सिंह , अमरजीत सिंह, हरीश अरोड़ा, संतोख  सिंह खालसा  , राज सिंह , मुख्य ग्रंथि सेवा सिंह  एवं   सुरेंद्र सिंह, बलजीत सिंह , राजेंद्र सिंह,  अवतार सिंह ढींगरा, गुलशन जुनेजा , मदन अरोड़ा, सत्येंद्र सिंह माटॉ ,मदन लाल भाटिया, जगजीत सिंह, पारस अरोड़ा , त्रिलोचन सिंह  एवं कीर्तन करती हुई महिलाओं में अमरजीत कौर ,गुरमीत कौर, रविंदर कौर , कमलेश भाटिया  आदि उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ेंः-

Rampur News: 1.15 करोड़ रुपए की लागत से पांच ब्लैक स्पॉट होंगे सही

Rampur News: डालमिया आई हास्पिटल की ओर से टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली

Rampur News: तीन और मिले डेंगू केस, मच्छरों का प्रकोप बढ़ाने से लोग परेशान

Advertisment

Rampur News: रामपुर के 70 हजार किसानों की बंद हो सकती है किसान सम्मान निधि, नहीं कराई फार्मर रजिस्ट्री

Rampur News: कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को अर्पित किए श्रद्धासुमन, सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती पर किया स्मरण

Advertisment
Advertisment