Rampur News: रालोद प्रदेश महासचिव उस्मान बबलू की मां का निधन
राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मोहम्मद उस्मान बबलू की मां का मंगलवार की शाम करीब 8 बजे निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रही थी उनका दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था।
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मोहम्मद उस्मान बबलू की माता का मंगलवार की शाम करीब 8 बजे निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रही थी उनका दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था।
Advertisment
हालत में सुधार नहीं होने पर मंगलवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। प्रदेश महासचिव उस्मान बबलू ने बताया कि उनकी मां ललया बेगम 75 वर्ष की नमाज़ ए जनाजा सुबह 9 बजे ग्राम पंचायत जुड़िया में अदा की जाएगी। निधन होने की सूचना मिलने पर तमाम समाजसेवी और राजनीतिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आवास पर लोगों का तांता लगा हुआ है।