/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/21/whatsapp-image-2-2025-06-21-17-13-53.jpeg)
बस सेवा को हरीझंडी दिखाते विधायक आकाश सक्सेना। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। रोडवेज की ओर से रामपुर से सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के लिए सीधे बस सेवा शुरू की गई है। जिसका शुभारंभ शहर विधायक आकाश सक्सेना ने किया। उन्होंने कहा कि अब यात्रियों का सफर न सिर्फ सुगम होगा, बल्कि और अधिक सुविधाजनक होगा। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी।
रामपुर से कई स्थानों के लिए रोडवेज बसों की सुविधा नहीं है। यहां तक कि मथुरा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, एटा, मैनपुरी आदि तमाम ऐसे स्थान हैं, जहां दूसरे डिपो की बसों के सहारे यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच पाते हैं। इसमें उन्हें तमाम तरह की दिक्कतें आती हैं। एक तो समय अधिक खर्च होता है, ऊपर से किराए में भी अधिक रूपये लग जाते हैं। ऐसे में रामपुर के लोगों की तरफ से काफी समय से मांग की जा रही थी कि ऐसे जनपदों के लिए बस सेवाएं शुरू की जाएं, जहां के लिए बसें नहीं जाती हैं। जिसके बाद रोडवेज की ओर से मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के लिए सीधे बस सेवा शुरू की गई है। शनिवार को शहर विधायक आकाश सक्सेना ने दोनों बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सरकार की ओर से रोडवेज बस सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिसके बाद ये बस सेवाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि ये बसें तकनीकी रूप से काफी अच्छी और सुरक्षित हैं। अब बीएस-6 बसें चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में अन्य जनपदों और प्रमुख स्थलों के लिए नई बस सेवाएं शुरू होंगी, ताकि यात्रियों को आवागमन में सुविधा हो सके। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेंद्र सिंह ने बताया कि अब मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के लिए सीधे रामपुर से बसें संचालित होंगी, जिनका समय सुबह आठ बजे से रहेगा। इससे यात्रियों के समय और पैसे दोनों की ही बचत होगी।
यह भी पढ़ेंः-
रामपुर न्यूजः दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नडडा से मिले जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार
Rampur News: बिजली एसडीओ सेकेंड व थर्ड समेत अन्य कर्मचारियों के तबादले, फेरबदल से मची खलबली